Hyundai Price hike: कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai) की नई कार खरीदना अब महंगा पड़ने वाला है। हुंडई ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2025 से उसकी सभी गाड़ियां 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी । इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी है के कारण ही कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। अब ऐसे में आपके पास 31 दिसंबर तक का मौका है हुंडई की कारों पर डिस्काउंट पाने का…क्योंकि उसके बाद आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और COO, तरुण गर्ग ने कहा, “हम हमेशा बढ़ती लागत को ग्राहकों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन, लागत में बढ़ोतरी के कारण, हमें कीमतों में मामूली सी बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। हुंडई के पोर्टफोलियो की बात इस समय कंपनी के आप Grand i10 Nios से लेकर IONIQ 5 EV जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं जिनकी कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: 59,999 रुपये में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 117 किलोमीटर
इससे पहले हुंडई ने जनवरी 2023 में और अप्रैल 2024 में कीमतें बढ़ाई थीं। जनवरी 2023 में, इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में औसतन 1.5%-2% तक बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल 2024 में, BS6 फेज-II नॉर्म्स के कारण मॉडल्स में किए गए अपडेट्स के चलते कीमतें बढ़ाई थी।
यह भी पढ़ें: Tata कर रही है स्टॉक क्लियर, Punch पर दिया 1.55 लाख का डिस्काउंट
दिसंबर में Hyundai की कारों पर बड़ा डिस्काउंट
दिसंबर महीने में हुंडई की नई कार खरीदने पर आपको काफी फायदा हो सकता है इस महीने Hyundai Venue पर आप 75,629 रुपये की बचत कर सकते हैं, जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter पर आप पूरे 52,972 रुपये की बचत कर सकते हैं।
इसके साथ ही i20 पर भी 65,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। तो वहीं Grand i10 पर आप 68,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। ये सभी डिस्काउंट 31 दिसम्बर तक लागू रहेगा। ऑफर की अधिक जानकरी के लिए डीलरशिप से संपर्क करें। कार खरीदते समय इस बात पर भी ध्यान दें कि जो डिस्काउंट दिया जा रहा है वो पुराने मॉडल पर है या नए मॉडल पर। अक्सर डीलरशिप पर डिस्काउंट के नाम पर एक साल पुराना मॉडल चिपका दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Tata Safari और Harrier पर 3.70 लाख का डिस्काउंट! अगले महीने महंगा होगा गाड़ी खरीदना
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
7 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
12 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines