हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लॉन्च से पहले Hyundai की नई SUV की बुकिंग शुरू, जानें कैसे और कितने में बुक कर सकते हैं Bayon

Hyundai Bayon की बुकिंग भारत में शुरू हो गई है. बेहद ही कम कीमत चुका कर इस नई SUV को बुक किया जा सकता है. जानें बुकिंग का तरीका और Bayon में क्या खास है.

विज्ञापन
Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. (Image Credit-Hyundai)

Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. कंपनी इसे Intelligent Utility Vehicle के तौर पर पेश कर रही है. अगर आप इस फस्टिव सीजन में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Bayon भी एक ऑप्शन हो सकती है. कंपनी ने इसकी बुकिंग के लिए 11,000 रुपये की शुरुआती रकम तय की है. खास बात ये है कि SUV में जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है.

कितने रुपये में कर सकते हैं बुक

Hyundai Motor India ने आज 23 सितंबर से Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इसे सिर्फ 11 हजार रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि देकर अपने नाम कर सकते हैं. कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी की तारीख या टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है. ऐसे में फेस्टिव सीजन में इसकी डिलीवरी कब शुरू होगी, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है.

ऐसे कर सकते हैं Hyundai Bayon की बुकिंग

Hyundai Bayon को बुक करना काफी आसान है. ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी अधिकृत Hyundai डीलरशिप पर जाकर भी SUV बुक की जा सकती है. दोनों ही तरीकों से बुकिंग के लिए 11,000 रुपये की राशि देनी होगी.

विज्ञापन

जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस

Bayon की खासियतों में इसका इन बिल्ड जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा. Hyundai ने इसे Intelligence That Moves फिलॉसफी के साथ पेश किया है, जिसमें टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस किया गया है.

कैसा होगा गाड़ी का डिजाइन?

Hyundai Bayon को मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इसके स्कल्प्टेड बोनट, फ्यूचरिस्टिक फ्रंट और सिग्नेचर H-edge LED  DRLs दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में जियोमेट्रिक व्हील आर्च, रैप-अपाउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स मिलते हैं, जो इसके एक्सटीरियर को अलग लुक देते हैं.

विज्ञापन

4.2 मीटर लंबी है Bayon

Hyundai Bayon की लंबाई 4.2 मीटर है और इसे मिड-साइज SUV के तौर पर पेश किया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें स्पेस का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि यात्रियों को पर्याप्त लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम मिल सके.

Bayon को कंपनी के पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसका पावरट्रेन रिफाइंड, रिस्पॉन्सिव और फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है. ग्राहकों को इसमें Manual Transmission (MT) और Hyundai की Intelligent Variable Transmission (IVT) का विकल्प मिलेगा.

विज्ञापन

कब होगी गाड़ी की डिलीवरी?

Hyundai ने Bayon की बुकिंग तो शुरू कर दी है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है. खासकर फेस्टिव सीजन को देखते हुए ग्राहक डिलीवरी से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. कीमत और डिलीवरी से जुड़ी बाकी जानकारी कंपनी आने वाले समय में साझा कर सकती है. वहीं इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढे़ं- Thar OG: Mahindra थार का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग और दमदार इंजन के साथ बदला अंदाज, इतनी है कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Hyundai

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola