Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. कंपनी इसे Intelligent Utility Vehicle के तौर पर पेश कर रही है. अगर आप इस फस्टिव सीजन में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Bayon भी एक ऑप्शन हो सकती है. कंपनी ने इसकी बुकिंग के लिए 11,000 रुपये की शुरुआती रकम तय की है. खास बात ये है कि SUV में जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है.
कितने रुपये में कर सकते हैं बुक
Hyundai Motor India ने आज 23 सितंबर से Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इसे सिर्फ 11 हजार रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि देकर अपने नाम कर सकते हैं. कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी की तारीख या टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है. ऐसे में फेस्टिव सीजन में इसकी डिलीवरी कब शुरू होगी, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है.
ऐसे कर सकते हैं Hyundai Bayon की बुकिंग
Hyundai Bayon को बुक करना काफी आसान है. ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी अधिकृत Hyundai डीलरशिप पर जाकर भी SUV बुक की जा सकती है. दोनों ही तरीकों से बुकिंग के लिए 11,000 रुपये की राशि देनी होगी.
जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस
Bayon की खासियतों में इसका इन बिल्ड जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा. Hyundai ने इसे Intelligence That Moves फिलॉसफी के साथ पेश किया है, जिसमें टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी पर फोकस किया गया है.
कैसा होगा गाड़ी का डिजाइन?
Hyundai Bayon को मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इसके स्कल्प्टेड बोनट, फ्यूचरिस्टिक फ्रंट और सिग्नेचर H-edge LED DRLs दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में जियोमेट्रिक व्हील आर्च, रैप-अपाउंड डोर क्लैडिंग और ब्रिज टाइप रूफ रेल्स मिलते हैं, जो इसके एक्सटीरियर को अलग लुक देते हैं.
4.2 मीटर लंबी है Bayon
Hyundai Bayon की लंबाई 4.2 मीटर है और इसे मिड-साइज SUV के तौर पर पेश किया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें स्पेस का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि यात्रियों को पर्याप्त लेगरूम, हेडरूम और शोल्डर रूम मिल सके.
Bayon को कंपनी के पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसका पावरट्रेन रिफाइंड, रिस्पॉन्सिव और फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है. ग्राहकों को इसमें Manual Transmission (MT) और Hyundai की Intelligent Variable Transmission (IVT) का विकल्प मिलेगा.
कब होगी गाड़ी की डिलीवरी?
Hyundai ने Bayon की बुकिंग तो शुरू कर दी है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है. खासकर फेस्टिव सीजन को देखते हुए ग्राहक डिलीवरी से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. कीमत और डिलीवरी से जुड़ी बाकी जानकारी कंपनी आने वाले समय में साझा कर सकती है. वहीं इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.