हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आने वाली है Hyundai की नई कार, Maruti की इस कार से होगी भिड़ंत, जानें कीमत

Hyundai Bayon में फॉर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा, ये माइल्ड हाइब्रिड कार होगी। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, यह कार 40 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन
Hyundai Bayon

Hyundai Bayon details in hindi: बाजार में मिड सेगमेंट की 5 सीटर गाड़ियों का बड़ा बाजार है, इस सेगमेंट में Maruti की Baleno और Fronx हाई सेल गाड़ियां हैं। अब मारुति सुजुकी का घमंड तोड़ने के लिए Hyundai अपनी नई कार लेकर आने वाला है। ये कार कंपनी की venue और Creta के बीच के गैप को पूरा करेगी। फिलहाल कंपनी ने इंडिया में इस कार के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, इसमें क्रेटा और i20 दोनों के कुछ फीचर लिए जा सकते हैं। फिलहाल ये कार ग्लोबल मार्केट में Central Asia, Middle East और North Africa में बिकती है।

Hyundai Bayon के डायमेंशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल मार्केट में मिल रही कार से इंडिया में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। Hyundai की Bayon में 1500 mm की हाइट मिलेगी, जो इसे हाई एंड लुक देगी। कार में 2580 mm का व्हीलबेस दिया गया है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ना और निकाला आसान है। बता दें व्हीलबेस कार के फ्रंट बंपर से लेकर पीछे तक की दूरी को कहते हैं।

 

 

 

Hyundai Bayon में फॉर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा

Hyundai Bayon में फॉर व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा, इस फीचर में कार के चारों पहियों पर पावर सप्लाई होती है और वह खराब रास्तों पर हाई स्पीड जनरेट करती है। ये माइल्ड हाइब्रिड कार होगी, जिसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। यह कार 40 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ मिलेगी। हुंडई की इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये बिग साइज कार होगी, जिसकी लबाई 4180 mm और चौड़ाई 1775 mm की है। ये क्रॉसओवर सेगमेंट की कार है, जिसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल दी गई है।

विज्ञापन

 

Hyundai Bayon 10 सेकंड में पकड़ती है स्पीड 

ये हाई पावर कार है, जिसमें 1.0 लीटर का इंजन पावर मिलेगा, ये पेट्रोल कार होगी, जो सड़क पर 183 km/h की टॉप स्पीड देगी। खराब रास्तों पर हाई पावर के लिए कार में 100 hp की पावर जनरेट होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कार महज 10.70 सेकंड में 0-100 km/h तक की स्पीड पकड़ लेगी।Hyundai Bayon में अलॉय व्हील मिलेंगे, ये कार डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ मिलेगी।

 

Maruti Baleno 
Car Specifications
Price
Rs. 8.03 Lakh onwards
Mileage
22.35 to 30.61 kmpl
Engine 1197 cc
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Maruti Baleno का बेस मॉडल 8.03 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। ये कार पांच ट्रिम में ऑफर की जा रही है, इसें सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन है। इस दमदार कार में 1197 cc का इंजन दिया गया है, कार सड़क पर हाई माइलेज के लिए 88.5 Bhp की हाई पावर जनरेट करती है। यह कार सीएनजी में 30.61km/kg की हाई माइलेज देती है। कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज

ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Honda की इस कार का आएगा स्पोर्टी वेरिएंट, लुक्स में देती है Innova को टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola