Hyundai Venue N Line Launch: साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) आज यानी मंगलवार को भारत में लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV वेन्यू का एन लाइन वर्ज़न (Venue N Line) को लॉन्च करने जा रही है।
बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुई i20 N लाइन के बाद Venue N Line भारत में Hyundai N Line डिवीजन की दूसरी गाड़ी है। हुंडई ने पहले ही नई वेन्यू एन लाइन स्पोर्टी एसयूवी के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है और इच्छुक खरीदार हुंडई क्लिक टू बाय (Click to buy) प्लेटफॉर्म पर या देश भर में हुंडई सिग्नेचर आउटलेट्स पर 21,000 रुपये में कार ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – महंगी मर्सिडीज में भी क्यों नहीं बच पाई साइरस मिस्त्री की जान, जानें कितनी सुरक्षित थी कार
Hyundai Venue N Line Launch Live Event
Hyundai Venue N Line पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध थी और कंपनी भारतीय बाजार के लिए SUV का खुलासा पहले ही कर चुकी थी। Hyundai Venue N Line लॉन्च इवेंट आज सुबह 11:45 बजे शुरू होगा। Roblox पर उपलब्ध Hyundai Mobility Adventure अनुभव में कंपनी Metaverse में Hyundai Venue N Line को लॉन्च करेगी।
हुंडई वेन्यू एन लाइन लॉन्च इवेंट को लाइव देखने के लिए, आप अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप का उपयोग करके रोबॉक्स ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और वेन्यू एन लाइन के वर्चुअल लॉन्च अनुभव तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। लॉन्च इवेंट में भाग लेने के लिए आपको एक Roblox खाता बनाना होगा या प्री-रजिस्टर करना होगा।
यूज़र्स सीधे रोबॉक्स में हुंडई मोबिलिटी एडवेंचर तक पहुंच सकते हैं, जहां से उन्हें इवेंट स्क्वायर के पास उतारा जाएगा। वे ईवेंट टैब और क्षेत्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। लॉन्च में इंडिया जोन, टेस्ट ड्राइव ट्रैक, वेन्यू एन लाइन जोन, शोरूम, सर्विस सेंटर, मिनी गेम, फोटो बूथ, ट्रेजर हंट और एन लाइन मर्चेंडाइज सहित विभिन्न अभिनव मीडिया अनुभव होंगे।
यह भी पढ़ें- Citroen C5 Aircross facelift: जल्द सड़कों पर दौड़ेगी सिट्रॉएन की नए डिजाइन वाली ये कार, जानें कीमत
हुंडई वेन्यू एन लाइन: इंजन (Hyundai Venue N Line Engine)
Hyundai Venue N लाइन को 1.0 Kappa Turbo GDi पेट्रोल इंजन और 2nd Gen 7-Speed DCT के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें पावरट्रेन 88.3 kw (120 PS) की अधिकतम पावर और 172 Nm का अधिकतम टॉर्क देगा।
हुंडई वेन्यू एन लाइन: डिजाइन (Hyundai Venue N Line Design)
हुंडई वेन्यू एन लाइन विशेष एन लाइन स्टाइलिंग तत्वों की पेशकश करेगी जिसमें डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी टेलगेट स्पॉइलर, एन लाइन प्रतीक, साइड फेंडर, एन ब्रांडिंग के साथ डायमंड कट अलॉय, एक्सटीरियर पर एथलेटिक रेड हाइलाइट्स और फ्रंट रेड ब्रेक कॉलिपर्स शामिल हैं। हुंडई वेन्यू ए लाइन विशेष रूप से ट्यून किए गए सस्पेंशन और स्टीयरिंग ट्यूनिंग के साथ आती है। Ths SUV स्पोर्टी एग्जॉस्ट और सभी 4 डिस्क ब्रेक के साथ ड्राइविंग के रोमांच को और बढ़ाएगी।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
10 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
14 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
16 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
17 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines