सिंगल चार्ज में पहुंचेगी दिल्ली से लखनऊ! 690KM की कमाल रेंज के साथ Hyundai की नई Ioniq 5 लॉन्च

इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में हलचल मचाने के लिए Hyundai ने नई Hyundai Ioniq 5 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. बड़ी 84 kWh बैटरी और 690KM तक की रेंज के साथ यह कार अब पहले से ज्यादा दमदार हो गई है. नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन इसे प्रीमियम EV मार्केट में और मजबूत बनाते हैं.

Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5 फेसलिफ्ट लॉन्च.

Hyundai Ioniq 5: इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते ट्रेंड के बीच एक बार फिर Hyundai ने अपनी दमदार मौजूदगी दिखा दी है. कंपनी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Ioniq 5 का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा रेंज, बेहतर टेक्नोलॉजी और हल्के डिजाइन अपडेट्स के साथ आया है. कीमत 55.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

विज्ञापन

नई बैटरी और लंबी रेंज

नई Hyundai Ioniq 5 में अब 84 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि पहले 72.6 kWh बैटरी मिलती थी. इस अपग्रेड के बाद यह SUV ARAI के अनुसार एक बार चार्ज करने पर करीब 690 किलोमीटर तक चल सकती है. यानी अगर आप दिल्ली से लखनऊ जैसी लंबी दूरी का सफर करना चाहें, तो यह कार एक ही चार्ज में आराम से पूरा कर सकती है.

विज्ञापन

E-GMP प्लेटफॉर्म और ड्राइविंग अनुभव

यह इलेक्ट्रिक SUV E-GMP platform पर बनी है, जो खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें पहले की तरह रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम मिलता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी स्मूद और संतुलित हो जाता है.

डिजाइन में हल्के बदलाव

नई Ioniq 5 के लुक में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन छोटे-छोटे अपडेट इसे फ्रेश फील देते हैं. इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड स्किड प्लेट्स, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नया V-गर्निश लाइटिंग सिस्टम शामिल है. कुल मिलाकर, इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन पहले की तरह आकर्षक बना हुआ है.

विज्ञापन

केबिन में टेक्नोलॉजी का तड़का

कार के अंदर भी कई नए बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें नया 3-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें 4-डॉट लाइट डिजाइन और हीटिंग फंक्शन मौजूद है. इसके अलावा, इसमें दो बड़े 12.3-इंच के डिस्प्ले मिलते हैं. वायरलेस चार्जिंग पैड को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें अब हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स के कंट्रोल्स भी दिए गए हैं.

विज्ञापन

एडवांस फीचर्स की भरमार

नई Hyundai Ioniq 5 में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, इन-कार पेमेंट सिस्टम और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये सभी फीचर्स इसे और ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स भी अपग्रेड

सुरक्षा के मामले में भी इस SUV में नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें पार्किंग को आसान बनाने के लिए पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और पार्किंग डिस्टेंस वार्निंग जैसे सिस्टम दिए गए हैं, जो ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी देते हैं.ॉ

विज्ञापन

Hyundai के अनुसार, Ioniq 5 को दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और भारत में भी इसे ग्राहकों ने पसंद किया है. नए फेसलिफ्ट मॉडल में बेहतर रेंज, नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा सुविधा देकर कंपनी ने इसे और मजबूत बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ