Hyundai cng cars under 10 lakh: हैचबैक हो या सेडान लोग सीएनजी इंजन पसंद कर रहे हैं। हुंडई की इस सेगमेंट में Grand i10 Nios और Aura आती है। दोनों न्यू जनरेशन कार हैं, जिनमें एडवांस फीचर्स और हाई पावर मिलती है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Hyundai Grand i10 Nios में मिलते हैं छह मोनोटोन कलर
यह कार शुरुआती कीमत 7.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें सीएनजी इंजन ऑप्शन भी मिलता है, कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 27 km/kg तक की माइलेज देती है। कार के रियर बंपर पर Y शेप LED DRLs दिए गए हैं। इस क्यूटर कार में छह मोनोटोन और दो डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। हुंडई की इस कार में LED टेललैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं।
15 इंच के अलॉय व्हील और चार वेरिएंट
Hyundai Grand i10 Nios में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस फैमिली कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह पांच सीटर हैचबैक सेगमेंट की कार है। कार में Era, Magna, Sportz और Asta चार वेरिएंट आते हैं। कार में शॉर्क फिन एंटीना दिया गया है।
Hyundai Aura में चार ट्रिम और हाई पावर
यह बिग साइज कार शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। हुंडई की यह 5 सीटर कार चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) में अवेलेबल है। इसका सीएनजी इंजन 10.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 22 km/kg तक की माइलेज देती है।
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
Aura में छह कलर ऑप्शन आते हैं। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और सीट एडजस्ट का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
ये भी पढ़ें: Honda और Suzuki के ये स्कूटर हैं बेस्ट, कम वजन और चलाना भी आसान, जानें कीमत और माइलेज
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines