Hyundai Genesis details in hindi: लग्जरी कार सेगमेंट में Mercedes GLC और Audi Q5 का डंका बजता है। इन कारों में मिलने वाले एलीट फीचर्स और कम्फर्ट राइड के लोग दीवाने हैं, अब Hyundai इंडिया में इस सेगमेंट में अपनी नई कार Genesis लेकर आने वाला है। फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट में मौजूद है, इंडिया में इस कार का Lexus, Audi, Mercedes और BMW की हाई क्लास गाड़ियों से मुकाबला होगा।
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर कॉर्पोरेशन अब इंडिया की लग्जरी कार मार्केट पर फोकस है, अनुमान है कि यह कार जुलाई 2025 तक पेश कर दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले इसके GV70, GV80 और GV90 तीनों में से कोई वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है। बता दें अमेरिका में कंपनी इस मॉडल में ईवी वर्जन भी बेचती है।
स्टाइलिश ग्रिल और एलईडी लाइट मिलेगी
Hyundai Genesis GV70 में 19 इंच के अलॉय व्हील मिल सकते हैं, जो इसे हाई एंड लुक देंगे। इस लग्जरी कार में 14.5 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी। कार में पैरानोमिक सनरूफ दी गई है, जो इसमें सफर का हाई क्लास फील देती है। कार में स्टाइलिश ग्रिल और एलईडी लाइट मिलेंगी। यह पांच सीटर कार है, जिसमें 300 hp की पावर और 311 nm का पीक टॉर्क मिलेगा। इस कार में 14 सिलेंडर इंजन दिया जाएगा।
कार में 8 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा
Hyundai Genesis GV70 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम किसी वाहन या व्यक्ति के कार के ज्यादा नजदीक आने या सड़क हादसे होने के खतरे पर अलर्ट जारी करेगा। कार के इंटीरियर में टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा, इसमें डिजिटल ड्राइवर कंसोल दिया गया है। इसमें 16 स्पीकर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलेगा, जो एक साथ कार के चारों पहियों को पावर देता है। इसमें 2.5 लीटर का इंजन है, यह कार 8 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
4 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines