Hyundai Flying Car: अपनी धाकड़ गाड़ियों के लिए जाने जानी वाली हुंडई अब फ्लाइंग कार बनाएगी। यह कंपनी की फ्यूचरिस्टिक कार होगी। इतना ही नहीं इस जबरदस्त कार में एक ड्रोन भी अटैच होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर अलग किया जा सकेगा।
US ट्रेडमार्क ऑफिस में पेटेंट के लिए दायर किया है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल कंपनी ने अपनी इस अनोखी कार का डिजाइन पेटेंट के लिए दायर किया है। यह डिजाइन US ट्रेडमार्क ऑफिस में पेटेंट के लिए दायर किया है। जिससे अनुमान है कि यह सबसे पहले अमेरिका के बाजार में लॉन्च की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः 8 लाख से कम कीमत वाली Tata की इस कार को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 24 की माइलेज और शानदार फीचर्स
भारत के बाजार में पेश किया जा सकता है
जानकारी के अनुसार साल 2025 के अंत तक इसे भारत के बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी की यह जानदार कार सड़क पर भी दौड़ेगी।
जरूरत पड़ने पर इसे हवा में भी आसानी से उड़ाया जा सकता है
इस बारे में कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया कि जमीन पर चलने वाले और हवा में उड़ने वाले, दोनों तरह के वाहनों की अपनी सीमाएं होती हैं। लेकिन उनका ये कॉन्सेप्ट उनकी सभी समस्याओं का समाधान करता है। ये कॉन्सेप्ट न केवल सड़क पर आसानी से दौड़ सकता है बल्कि जरूरत पड़ने पर इसे हवा में भी आसानी से उड़ाया जा सकता है।
100 Kmph से अधिक की स्पीड मिलेगी
इस उड़ने वाली कार में बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 100 Kmph से अधिक की स्पीड मिलेगी। इसके बैटरी पैक, हाइट और चौड़ाई कितना रखा जाए इस पर काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Defender या Mercedes की Maybach कौन सी एलीट कार बढ़ाएगी आपका रसूख?, जानें कंपैरिजन
वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग व्हीकल होगा
कंपनी इसके सेफ्टी फीचर्स पर अधिक जोर दे रही है। 35 इंच है। इमरजेंसी के लिए इसमें बैलिस्टिक पैराशूट भी दिया गया है। बता दें इससे पहले स्वीडन की कंपनी Jetson ने इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी। यह दिखने में किसी बड़े ड्रोन की तरह लगती है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 98,000 डॉलर ( करीब 80.19 लाख रुपये) है। यह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग व्हीकल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका फ्लाइंग समय लगभग 20 मिनट है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines