8 लाख से कम कीमत वाली Tata की इस कार को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 24 की माइलेज और शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Tata Nexon: टाटा मोटर्स इंडियन कार बाजार में बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। यही वजह है कि टाटा 10 लाख से कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की हमेशा हाई डिमांड रही है। बता दें टाटा साल 2024 तक अपनी Harrier और Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने वाला है।
आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2023 की पहली छमाही (जनवरी से जून) तक Tata Nexon की सबसे अधिक 87,501 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साल 2022 की इस अवधि में यह संख्या 82,770 यूनिट्स थी। टाटा के बाद साल 2023 की पहली छमाही में Hyundai Creta के 82,566 यूनिट्स और Maruti Brezza की कुल 82,185 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Tata nexon में 1.2 पेट्रोल इंजन मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में धांसू 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार का ईवी वर्जन भी आता है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलेगा।
इस धाकड़ कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार का जबरदस्त इंजन 120 ps की पावर देता है। Tata Nexon में 8 वेरिएंट XE, XM, XM (S), XM+ (S), XZ+, XZ+ (HS), XZ+ (L) और XZ+ (P) आते हैं।

फाइल फोटो
कार में सामान रखने के लिए 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 24.0 Kmph की हाई माइलेज मिलती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
कार में यात्रियों की सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और आईएसओ फिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स हैं। वहीं, कार का डीजल इंजन 115 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: