Hyundai Exter CSD Price: हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter को भी टैक्स फ्री कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Exter को CSD (Canteen Stores Department) के माध्यम से उपलब्ध करा दिया है। टैक्स फ्री होने के बाद इसका सीधा फायदा देश के जवानों को होगा। आम ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। टैक्स फ्री होने के बाद Exter की CSD कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये तक कम हुई हैं।कीमतें गाड़ी के वेरिएंट के आधार पर तय की गई हैं। अगर आपका बजट भी 6-7 लाख रुपये है और आप एक सस्ती एसयूवी की तलाश में हैं तो ये ऑफ़र आपके के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कितना होगा फायदा ?
CSD (Canteen Stores Department) के माध्यम से इस महीने (नवंबर 2024) Hyundai Exter पर 69,000 रुपये से 1.25 लाख रुपये तक की बचत होगी। वेरिएंट-वाइज CSD प्राइस कम और ज्यादा रहेगा। CSD पर Exter का बेस मॉडल EX आपको 5,43,532 रुपये में मिलेगा। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 6,12,800 रुपये है। हुंडई के अलावा मारुति सुजुकी, महिंद्रा, स्कोडा और वोल्वो ने भी अपनी कारों को टैक्स फ्री कर दिया है। टैक्स फ्री करना का सीधा लक्ष्य बिक्री को बढ़ाना रहेगा। आइये जानते हैं Hyundai Exter में क्या-क्या फीचर्स आपको मिलने वाले हैं।
इंजन और पावर
हुंडई एक्सटर का में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5 स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। अभी हालम ही में एक्सटर को CNG ऑप्शन के साथ पह किया था, CNG मोड पर यह कार 27km का माइलेज ऑफर करता है।
हुंडई एक्सटर के टॉप फीचर्स
6 एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक,फोल्डेबल Key, हाई स्पीड अलर्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Hyundai i20 हुई टैक्स फ्री
हाल ही में हुंडई ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 को भी CSD (Canteen Stores Department) पर उपलब्ध करवा दिया है। CSD से कार खरीदने वाले ग्राहकों को इस कार पर काफी बचत होगी। Hyundai i20 Magna वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7,74,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 6,65,227 लाख रुपये है। ऐसे में आपको 1,29,523 लाख रुपये की बचत होगी।
i20 Magna वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8,37,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 7,02,413 लाख रुपये है। ऐसे में आपको 1,34,387 लाख रुपये की बचत होगी।
i20 Asta वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,33,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 7,97,893 लाख रुपये है। ऐसे में आपको 1,35,907 लाख रुपये की बचत होगी।Hyundai i20 Asta (O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,800 लाख रुपये है, जबकि CSD पर इसी मॉडल की कीमत 8,42,814 लाख रुपये है।ऐसे में आपको 1,56,986 लाख रुपये की बचत होगी।
यह भी पढ़ें: Skoda की इस SUV पर आया 5 लाख का डिस्काउंट! जल्दी करें, मौका कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
26 mins agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
4 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
7 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
23 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines