Skoda की इस SUV पर आया 5 लाख का डिस्काउंट! जल्दी करें, मौका कुछ ही समय के लिए

Skoda Kodiaq Big Discount: स्कोडा इंडिया अपनी प्रीमियम एसयूवी कोडिएक (Skoda Kodiaq) पर जबरदस्त लिमिटेड पीरियड ऑफ़र पेश किया। इस ऑफर के तहत इस SUV पर लाखों रुपये की छूट दी गई है।

Skoda_2a67da

Skoda Kodiaq Big Discount: कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस बार काफी बड़े ऑफर्स दे रही हैं। डिस्काउंट भी अब कोई छोटा-मोटा नहीं… बल्कि लाखों का डिस्काउंट दिया जा है। अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए  स्कोडा इंडिया अपनी प्रीमियम एसयूवी कोडिएक (Skoda Kodiaq) पर जबरदस्त लिमिटेड पीरियड ऑफ़र पेश किया। इस ऑफर के तहत इस SUV पर लाखों रुपये की छूट दी गई है। अगर आप इस इस SUV को खरीदने की सोचन रहे हैं तो आइये जानते हैं इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…

विज्ञापन

5 लाख का डिस्काउंट

Skoda Kodiaq पर पूरे 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया गया है। वैसे यह ऑफर 19 नवंबर 2024, रात 12 बजे तक ही वैध था। लेकिन सोर्स के मुताबिक अभी भी यह ऑफर कुछ –कुछ जगह पर मिल सकता है। इसके लिए आपको स्कोडा डीलरशिप से संपर्क करना होगा।  स्कोडा कोडिएक एक ही टॉप-स्पेक वेरीएंट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम क़ीमत 39.99 लाख रुपए है।

विज्ञापन

बात दें कि, यह ऑफ़र 2023 स्टॉक के लिए है। ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्दी से अपने नजदीकी स्कोडा डीलरशिप पर संपर्क करें। डीलरशिप पर आपको स्टॉक और छूट से जुड़ी हुई ज़्यादा जानकारी भी मिल जाएगी। आपको यह भी पता करना होगा कि 5 लाख का जो डिस्काउंट दिया जा रहा वो कब तक लागू है ?

नई जनरेशन Skoda Kodiaq होगी लॉन्च

स्कोडा अब भारत में नई जनरेशन कोडिएक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगले साल (2025) में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल मार्च 2025 में पेश किया जाएगा और उसी समय  कीमत का भी  खुलासा होगा। यह एक 7 सीटर एसयूवी होगी, जिसमें इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। नई Kodiaq के इक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को अपग्रेड किया जाएगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

लेकिन कीमत में जरूर फर्क देखने को मिल सकता है। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में इसे अनवील किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए नए मॉडल में 6-9 एयरबैग्स को जगह मिल सकती है। इसमें सेफ्टी को लेकर कई अदानेद फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं ADAS की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ