SUV Cars: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों एसयूवी कार सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। यही वजह है कि सभी कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट को लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में Hyundai Exter की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी।
5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
इसमें 1.2-लीटर इंजन दिया जा सकता है। कार का धांसू इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी लंबाई करीब 3.8 मीटर होगी। इसमें स्टाइलिश, डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स, सी-पिलर के लिए टेक्सचर्ड फिनिश और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट के साथ डुअल-टोन पेंट का विकल्प है। बाजार में यह कार Tata Punch और Citroen C3 को टक्कर देगी।
Hyundai Exter
11 हजार रुपये में ऐसे करें बुकिंग
Hyundai Exter की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर कंपनी पेश कर चुकी है। 11 हजार रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये में मिलेगी। इसमें सीएनजी वर्जन भी मिलेगा।
और पढ़िए – Maruti Celerio में 35 Kmph की माइलेज तो Hyundai i20 में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, जानें कंपैरिजन
नया कलर ऑप्शन ‘Ranger Khaki’
Exter में पांच ट्रिम EX, S, SX, SX(O) और टॉप मॉडल SX(O) Connect दिया जाएगा। कंपनी इसमें नए कलर ‘Ranger Khaki’ का ऑप्शन देगी। बॉक्सी लुक्स वाली इस कार में एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलेंगे। इसके स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। सामने की तरफ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines