Maruti Celerio में 35 Kmph की माइलेज तो Hyundai i20 में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, जानें कंपैरिजन

Hyundai i20 price, Maruti Celerio mileage, auto news, cars under 8 lakhs

Hyundai i20 VS Maruti Celerio

विज्ञापन

Hyundai i20 VS Maruti Celerio: हाई माइलेज और कम कीमत वाली कार हमेशा से हाई डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में दो कार हैं Hyundai i20 और Maruti Celerio. आइए आपको इन दोनों कारों की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Celerio की शुरूआती कीमत 5.35 लाख रुपये

इस कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन आता है। जो 67PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। Maruti Suzuki Celerio सीएनजी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक 35 Kmph की माइलेज देती है। कार में बड़ा 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

maruti celerio

CNG में केवल एक ऑप्शन VXi

कार की शुरूआती कीमत 5.35 लाख रुपये एक्स शोरुम है। यह पेट्रोल में चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में आती है। वहीं, CNG में केवल एक ऑप्शन VXi का है, जो 35 Kmph की माइलेज देता है। इसमें मैनअुल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन आते हैं।

विज्ञापन

i20 में 6 एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर

कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में एयर प्यूरीफायर, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटो एलईडी हेडलाइट्स और एक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एक रिवर्स कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं।

hyundai i20, hyundai Cars, petrol cars, cars under 7 lakhs

hyundai i20

विज्ञापन

Hyundai में दो ड्यूल टोन और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन 

Hyundai i20 शुरूआती कीमत 7.19 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार में चार मॉडल Magna, Sportz, Asta and Asta (O) आते हैं। इसमें 2 ड्यूल टोन और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ