8 लाख से कम कीमत में मिलती हैं ये 3 SUV, 27 की माइलेज और शानदार फीचर्स

Hyundai की एसयूवी कार में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है, इसमें 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आता है, जिसे लॉन्ग रूट पर चलाना आसान है।

Hyundai Exter Nissan Magnite Renault Kiger

Hyundai Exter Nissan Magnite Renault Kiger

SUV under 8 lakhs: कॉम्पैक्ट एसयूवी इन दिनों मार्केट का क्रेज है, यह गाड़ियां लुक्स में बेहद बोल्ड और मस्कुलर होती हैं। पांच सीटर यह गाड़ियां एडवांस फीचर्स और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलती हैं। यही वजह है कि बाजार में अलग-अलग कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में सस्ती गाड़ियां ऑफर करती है। इसी कड़ी में 8 लाख कीमत तक की कुछ गाड़ियां हैं Hyundai Exter, Nissan Magnite और Renault Kiger. किफायती कीमत में इन गाड़ियों में हाई माइलेज मिलती है। यह फैमिली कारें एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।

विज्ञापन
Hyundai Exter Car Specifications
Price
Rs. 7.51 Lakh onwards
Mileage
19.2 to 27.1 kmpl
Engine 1197 cc
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Hyundai Exter में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन

यह कार शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। इसका टॉप मॉडल 12.90 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो हाई स्पीड के लिए 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Exter में हाई पिकअप के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। बता दें मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक को चलाना आसान है।

Hyundai Exter cng cars mileage 32 know price full details

विज्ञापन

Exter में मिलते हैं यह तगड़े फीचर्स

  • टॉप मॉडल में डैशकैम और सनरूफ ऑफर की जा रही है।
  • 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम
  • पांच ट्रिम और अलॉय व्हील
  • कार में सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जा रहा है। जो 10.28 लाख
  • रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
  • कार में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम आते हैं।
  • कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और हिल स्टार्ट असिस्ट मिलता है।
  • हिल होल्ड पर कार को ढलान पर कंट्रोल करना आसान है।

 

Nissan Magnite Car 
Specifications
Price
Rs. 7.23 Lakh onwards
Mileage
17.4 to 19.7 kmpl
Engine 999 cc
Safety
4 Star (ASEAN NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Nissan Magnite में सात वेरिएंट अवेलेबल हैं

यह कार शुरुआती कीमत 7.23 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। कार का टॉप मॉडल 13.74 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इस कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो हाई पिकअप के लिए 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स है, जिससे यह सड़क पर चलते हुए मैक्सिमम 19.7 kmpl तक की माइलेज जनरेट होती है। कंपनी अपनी इस कार में सात वेरिएंट ऑफर कर रही है।

Nissan Magnite EZ-Shift

विज्ञापन

Magnite में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं।
  • कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट आती है।
  • यह 5 सीटर फैमिली कार है, इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल मिलती है।
  • कार में बड़ी हेडलाइट और टर्बो इंजन भी ऑप्शन है।
  • कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • कार में 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे खराब रास्तों पर इसे चलाना आसान है।

Renault Kiger में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है

कार का बेस मॉडल 7.27 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलता है। वहीं, इस कार का टॉप मॉडल 13.98 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह दमदार इंजन कार को मैक्सिमम 19 kmpl तक की माइलेज निकलने में सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Renault Kiger के स्मार्ट फीचर्स

  • ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।
  • क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर।
  • यह 5 सीटर कार है, जिसमें हाई पिकअप के लिए 98.63 bhp की पावर मिलती है।
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम।
  • कार में 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन दिए गए हैं। ऑटो वर्जन को चलाने में थकान कम होती है।
  • 7 मोनोटोन और 4 डुअल टोन कलर आते हैं।
  • हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ