हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Swift और Punch को भूल जाएंगे लोग, 6 एयरबैग के साथ आ रही यह धाकड़ SUV, कीमत भी 10 लाख से कम

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hyundai Exter: इंडियन कार बाजार में एसयूवी कार काफी डिमांड में है। इसी को देखते हुए हुंडई अपनी नई धाकड़ एसयूवी Exter को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें छह एयरबैग मिलेंगे। इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की पंच और हैचबैक में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट से किया जा रहा है।

1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी का भी मिलेगा विकल्प

कंपनी Hyundai Exter में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी। खास बात यह है कि इसमें सीएनजी वर्जन भी मिलेगा। यह कार लगभग 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिल सकता है। इस कार में डुअल-टोन एलॉय व्हील, रूफ रेल्स मिलेंगे। कार में कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट इसे ओरों से अलग बनाता है।

फाइल फोटो

5 सीटर स्टाइलिश कार का खाकी रंग सबका फेवरेट

कार की लंबाई करीब 3.8 मीटर है। फिलहाल हुंडई ने अपनी इस कार की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगी। यह कंपनी की Venue और Creta के बीच के गैप को भरेगी। कार में पांच ट्रिम मिलेंगे और यह 5 सीटर स्टाइलिश कार है। इसका खाकी रंग अभी से युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। कार का बॉक्सी लुक है। इसमें एच-पैटर्न वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं और यह स्प्लिट हेडलैंप सेट के साथ आती है।

फाइल फोटो

सेफ्टी के लिए एयरबैग और ADAS सिस्टम

Suzuki Swift शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है। इसमें 1197 cc का इंजन है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। Maruti की यह कार 88.5 Bhp तक पावर जेनरेट करती है और इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ADAS सिस्टम है जो स्पीड अधिक होने, कार से अधिक नजदीक किसी के होने पर अलर्ट जारी करती है। इसमें 318 L का बड़ा बूट स्पेस है।

ये भी पढ़ेंः मारुति और हुंडई की रफ्तार कम करने आ रही Kia Picanto, कीमत महज 7 लाख, जानें फीचर्स

पंच मैनुअल और ऑटोमेटिक में 20.09 kmph की माइलेज

Tata Punch शुरुआती कीमत 6 लाख से 9.47 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार की लंबाई 3827 mm, चौड़ाई 1742 mm है। इसमें MT और AMT दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। पंच मैनुअल और ऑटोमेटिक में 20.09 kmph की माइलेज देती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-फोल्ड ओआरवीएम और आईआरए-कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स ​दिए गए हैं। इसमें 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें