Hyundai Creta: हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी Creta को दो नए वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है। हुंडई क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। हाल ही में क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च किया गया है। जिसे ग्राहकों की तरफ से काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। आइये जानते हैं Creta को दो नए वेरिएंट्स में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा।
Hyundai Creta में शामिल हुए दो नए वेरिएंट्स
हुंडई क्रेटा में दो नए वेरिएंट्स को शामिल किया गया है। कंपनी की ओर से March 2025 में इन वेरिएंट्स को पेश किया गया है। इनमें से एक वेरिएंट को EX (O) नाम से पेश किया गया है और दूसरे वेरिएंट के तौर पर SX Premium को दिया गया है। कंपनी के मुताबिक Hyundai Creta EX (O) में पैनोरमिक सनरूफ और एलईडी रीडिंग लैंप जैसे फीचर्स को दिया गया है।क्रेटा के नए वेरिएंट के तौर पर SX Premium को भी पेश किया गया है।
इसके फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 8 वे पावर ड्राइवर सीट, बोस के प्रीमियम 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा हुंडई क्रेटा के SX (O) वेरिएंट में रेन सेंसर, रियर वायरलेस चार्जर, स्कूप्ड सीट्स को दिया गया है। S(O) वेरिएंट में स्मार्ट की के साथ मोशन सेंसर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस एसयूवी को टाइटन ग्रे मैट के साथ स्टारी नाइट कलर में पेश किया है।
जानें कितनी है कीमत
हुंडई क्रेटा के EX (O) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.97 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके SX Premium की एक्स शोरूम कीमत 16.18 लाख रुपये से शुरू होती है। एसयूवी को नए वेरिएंट्स के साथ 20.18 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
इनसे है मुकाबला
हुंडई क्रेटा का सीधा मुकाबला MG Hector, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Kia Seltos और Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होता है।
यह भी पढ़ें: BH Series Number Plate किसे मिलेगी किसे नहीं? जानें फीस से दस्तावेजों तक सबकुछ
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
4 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines