हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hyundai का बड़ा धमाका, दीवाली पर लॉन्च करेगी Adventure, जानें डिटेल

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hyundai Creta: हुंडई अपनी गाड़ियों में हमेशा ट्रेंड के साथ बदलाव करती है। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी दो धांसू कार Creta और Alcazar का Adventure editions तैयार कर लिया है। कंपनी ने अपनी इन दोनों एसयूवी गाड़ियों की लुक्स और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए हैं।

Adventure editions में नए Ranger Khaki कलर

यह दोनों गाड़ियां अब Adventure editions में नए Ranger Khaki कलर में देखने को मिलेंगी। यह कलर कंपनी ने पहली बार अपनी कॉम्पेक्टर एसयूवी Exter में पेश किया था। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों नई गाड़ियों के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों नए एडिशन दीवाली से पहले आएंगे

जानकारी के अनुसार अपने इन दोनों नए एडिशन को कंपनी सिंतबर 2023 में लॉन्च कर देगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि फेस्टीवल सीजन को ध्यान में रखकर कंपनी अपनी इन दोनों नए एडिशन को दीवाली से पेश कर दे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Volvo XC 90 के आगे कितनी दमदार है नई Toyota Vellfire?, जानें कंपैरिजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, लोगों को पसंद आया ब्लैक आउट रूफ

इन नए एडिशन में गाड़ियों में ब्लैक आउट रूफ, ग्रिल और व्हील मिलेंगे। काले रंग में यह लुक्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। हाल ही में इन दोनों नए एडिशन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आउट की गई हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

फाइल फोटो

इसलिए की जाती है पसंद

अभी बिक रही Hyundai Creta में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑफर किए जाते हैं। नई एसयूवी के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह धाकड़ कार सड़क पर 21 kmpl की माइलेज देती है। कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

विज्ञापन

फाइल फोटो

Hyundai Creta में अधिक सामान रखने के लिए 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 10.87 लाख रुपये  एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें दमदार 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Hyundai Creta में अधिक सामान रखने के लिए 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह पावरफुल कार1.5 लीटर इंजन के साथ मिलती है। इसका यह जानदार इंजन 113 bhp की पावर देता है ओर इसमें 144 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola