SUV Cars: इलेक्ट्रिक कार हाई डिमांड पर हैं। इसी के मद्देनजर कार कंपनियां अपने सबसे अधिक बिकने वाले सेगमेंट एसयूवी में ईवी पेश कर रही हैं। महिंद्रा xuv300 इलेक्ट्रिक के बाद अब Hyundai Creta Electric को लॉन्च करने की तैयारी में है।
टेस्टिंग के दौरान की गई स्पॉट
फिलहाल हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार को पहले चेन्नई और फिर अब हरियाणा के करनाल में स्पॉट करते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के अंत तक कंपनी अपनी इस कार को पेश कर सकती है। हुंडई की Kona और Ioniq 5 के बाद तीसरी ईवी कार है।
फुल चार्ज में चलेगी 452 km
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस धांसू कार के पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसमें 39.2 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दे सकती है। कार 134 bhp की पावर और 395 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। यह दमदार कार एक बार में फुल चार्ज होने पर लगभग 452 km तक चलेगी।
और पढ़िए – कार चलाते हुए की यह गलती तो है एक्सीडेंट का खतरा, मिरर की गलत सेटिंग से बनता है ब्लाइंड स्पॉट?
फास्ट चार्जर का ऑप्शन
कार में सामान्य चार्जर व फास्ट चार्जर दोनों का विकल्प मिलेगा। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में एबीएस, एडीएएस और ESC (Electronic stability control) जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ESC का फायदा
जब कार किसी टर्न या ऐसी स्थिति में हो जब चालक का कंट्रोल उस पर खत्म हो जाए तो ईएससी वाहन को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सेंसर पर काम करता है। सेंसर के जरिए ईएससी को यह जानकारी मिलती है कि किसी वाहन को कितनी स्पीड में चलाया जा रहा है और अगर उसके कंट्रोल खोने का खतरा है तो उसके ब्रेक और स्टेयरिंग को कंट्रोल किया जाए।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
17 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
19 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
20 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
22 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines