अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं लेकिन ये सोचकर फैसला टाल रहे हैं कि कुछ साल बाद उसकी रीसेल वैल्यू कितनी मिलेगी, तो Hyundai आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है. कंपनी ने अपनी Hyundai क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए नया Assured Buyback Program शुरू किया है. इस योजना में ग्राहक 3 साल या 45000 किमी तक कार इस्तेमाल करने बाद उसे कंपनी को वापस बेच सकेंगे. खास बात ये है कि इसके बदले कंपनी कार की 60 प्रतिशत तक कीमत देने का दावा कर रही है.
3 साल बाद मिलेगी तय बायबैक वैल्यू
Hyundai के नए Assured Buyback Program के तरह क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वाले ग्राहको को एक बड़ी सुविधा मिलेगी. अगर ग्राहक 3 साल या 45000 किमी तक कार चलाने के बाद उसे बेचना चाहते हैं, तो कंपनी उसे वापस खरीद सकती है. इस दौरान ग्राहक को कार की 60 परसेंट बायबैक वेल्यू मिलने का दावा किया जा रहा है. इससे इलेक्ट्रिक कार की रीसेल वैल्यू को लेकर लोगों की चिंता काफी हद तक कम हो सकती है.
दूर होगी बड़े परेशानी
कंपनी का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सिर्फ नई तकनीक देना ही काफी नहीं है बल्कि ग्राहकों का भरोसा जीतना भी जरूरी है. कई लोग EV खरीदने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें बाद में मिलने वाली रीसेल वैल्यू और बैटरी की लागत की चिंता रहती है. इस की वजह से ये प्रोग्राम शुरू किया गया है. बता दें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पहले से BaaS मॉडल के साथ भी उपलब्ध है. इस मॉडल में ग्राहक बैटरी खरीदने के बजाय उसे किराए पर ले सकते हैं.
ये भी पढे़ें- 15 अगस्त को धमाका करेगी नई Mahindra Scorpio, लॉन्च से पहले लीक हुए 4 बड़े बदलाव, जान लें डिटेल्स
कीमत और बैटरी ऑप्शन
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 10.99 रुपये रखी गई है. कंपनी बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किमी के हिसाब से EMI का ऑप्शन भी दे रही है. ये गाड़ी दो बैटीरी ऑप्शन में आती है पहला 51.4 kWh बैटरी पैक जो सिंगल चार्ज पर 510 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है. वहीं दूसरा 2 kWh बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 420 किलोमीटर है.
फास्ट चार्जिंग की भी मिलेगी सुविधा
लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भई दिया गया हैं कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 10 से 80 प्रतिशत सिर्प 39 मिनट में चार्ज हो सकती है.
ये भी पढे़ें- कितने चालान कटने पर रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस? नहीं जानते होंगे ये जरूरी ट्रैफिक रूल
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines