Hyundai Creta: पैरामीट्रिक ग्रिल के साथ लॉन्च हुआ Dynamic Black Edition, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Creta, Dynamic Black Edition, Hyundai, SUV, Creta

प्रतीकात्मक तस्वीर

Hyundai Creta: कोरियन कार कंपनी Hyundai ने अपनी SUV Creta का नया डायनमिक ब्लैक एडिशन लॉन्च (Dynamic Black Edition) किया है। इस नए मॉडल में पैरामीट्रिक ग्रिल के साथ नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम है। यह सिस्टम स्मार्ट सेंस के साथ आता है जो फॉरवर्ड कोलाइजन अवॉइडेंस असिस्ट मिलता देता है। इसमें सामने से होने वाली टक्कर को रोकने मदद मिलता है। सिस्टम आगे स्थित वाहन के अधिक करीब होने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 19 लाख रुपये 

फिलहाल इस कार को इंडोनेशियाई बाजार में उतारा गया है। जल्द इसे भारतीय बाजार में भी लाने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां इसकी कीमत 19 लाख होने का अनुमान है। Hyundai Creta के लवर्स लंबे समय से अपनी पसंदीदा कार का Facelift वर्जन का इंतजार का रहे हैं। जो इस साल खत्म हो सकता है।

 

विज्ञापन

कार में यह हैं फीचर्स 

कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलेगा। कार में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 113bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) गियरबॉक्स के साथ आता है।

विज्ञापन

कार का इंटीरियर ब्लैक थीम में है

इसके अलावा कार में हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, लेन फॉलोविंग असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट आदि पॉवरफूल फीचर्स हैं। कार में इंटीरियर ब्लैक थीम में है। बताया जा रहा है कि इसमें 10.25 इंच की स्क्रीन, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ