देश की प्रमुख का निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के लिए उसकी नई क्रेटा सुपरहिट साबित हुई हुंडई के मुताबिक पिछले महीने (April 2025) में क्रेटा की 17,016 यूनिट्स बिकी, और YoY ग्रोथ 10.2% का रहा है हुंडई की कुल सेल में अकेले क्रेटा का 70.9% हिस्सा रहा है इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक क्रेटा ब्रेस्ट सेलिंग SUV बनी है नए अवतार में यह ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। अगर आप भी अब क्रेटा खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस गाड़ी के फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट की कीमत एक्स-शोरूम 11.00 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इलेक्ट्रिक क्रेटा की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस साल ऑटो एक्सपो में हुंडई ने अपनी नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश किया था। इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE6 से इस गाड़ी का सीधा मुकाबला है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
क्रेटा का डिजाइन और इंटीरियर साफ़ सुथरा सा है जो फैमिली क्लास को पसंद आएगा।। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इंजन और पावर
1.5L MPi पेट्रोल इंजन
इंजन: 1497 cc
पावर: 115 PS
टॉर्क 144Nm
गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैन्युअल /iVT
1.5L U2 CRDi डीजल
इंजन: 1493cc
पावर: 116 PS
टॉर्क 250Nm
गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक
1.5L टर्बो GDi पेट्रोल
इंजन: 1482 cc
पावर: 160PS
टॉर्क 253Nm
गियरबॉक्स: 7 स्पीड DCT
Creta Electric फुल चार्ज में 472km की देगी रेंज
वहीं बात करें तो Creta Electric की तो इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश गया है। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो सिंगल चार्ज पर 472km की रेंज देगा। जबकि 42kWh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। DC चार्जिंग की मदद से 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है। फैमिली के लिए Creta Electric एक परफेक्ट एसयूवी है।
यह भी पढ़ें: 7 लाख के बजट में ये तीन SUV बन सकती हैं आपकी पसंद, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी शामिल
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
4 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
22 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines