7 लाख के बजट में ये तीन SUV बन सकती हैं आपकी पसंद, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी शामिल

देश में एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी तेजी से बड़ा हो रहा है, और इसी सेगमेंट में टाटा से लेकर निसान और हुंडई की गाड़ियां शामिल हैं। इन्हीं ब्रांड्स की तीन ऐसी एसयूवी के बारे में हम आपको जानकारी दे हैं

TATA PUNCH

अगर आप हैचबैक कार से बोर हो गये हैं और अब SUV पर हाथ आजमाना चाहते हैं तो इस समय बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन जब बात एंट्री लेवल मॉडल की हो तो कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिन पर आप पैसा लगा सकते हैं। देश में एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी तेजी से बड़ा हो रहा है, और इसी सेगमेंट में टाटा से लेकर निसान और हुंडई की गाड़ियां शामिल हैं। इन्हीं ब्रांड्स की तीन ऐसी एसयूवी के बारे में हम आपको जानकारी दे हैं…

Nissan Magnite

Nissan Magnite के बारे में आप विचार कर सकते हैं। इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें  1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। इसमें फीचर्स अच्छे मिल जाते हैं और स्पेस की कमी नहीं है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं। Nisaan Magnite फेसलिफ्ट की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है।

Tata Punch

टाटा पंच अपनी 5 स्टार सेफ्टी के लिए जानी जाती है। पंच में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 72.5 PS और 103 Nm का टॉर्क जनरेट है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से यह लैस है। एक लीटर में यह कार 20.09 Km की माइलेज ऑफर करती है। सिटी और हाइवे पर यह बेहतर रहती है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। 5 लोगों के बैठने की जगह आपको मिल जाएगी। हेड रूम से लेकर लेग रूम के मामले में ये दोनों ही गाड़ियां निराश होने का मौका नहीं देती। Punch की कीमत 6.19 लाख रुपये से शुरू होती है। यह वाकई दमदार SUV है।

Hyundai Exter

अगर हुंडई एक्सटर के बारे में विचार कर सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.12 लाख से शुरू होती है।  हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का  4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। प्रीमियम क्वालिटी, बढ़िया फीचर्स और स्मूथ परफॉरमेंस के मामले में हुंडई एक्सटर एक बढ़िया सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ