हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hyundai dual cylinder CNG Cars: Maruti के बाद अब हुंडई ने किया 'खेला' लेकर आई 2 सिलेंडर वाली CNG गाड़ियां

अभी तक केवल टाटा मोटर्स अपनी सीएनजी गाड़ियों में 30-30 किलो क्षमता वाले दो सीएनजी सिलेंडर ऑफर कर रहा है। मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी गाड़ियों में दो सिलेंडर लेकर आने वाली है। अब हुंडई भी अपनी तीन गाड़ियों में सीएनजी के दो सिलेंडर ऑफर करेगा।

विज्ञापन
Dual Cylinder CNG CAR

Hyundai CNG get dual-cylinder details in hindi: सीएनजी गाड़ियों में बूट स्पेस को बढ़ाने के लिए कार निर्माता कंपनियां अब इनमें दो सिलेंडर दे रही हैं। सबसे पहले टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Altroz, Tata Tigor और Tata Punch में दो सिलेंडर ऑफर किए थे। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई आने वाली नेक्सन सीएनजी में भी दो सिलेंडर मिलेंगे, जिससे इसका बूट स्पेस 300 लीटर से अधिक हो जाएगा। हाल ही में मारुति सुजुकी ने SCNG को लेकर नया टीजर जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी सीएनजी गाड़ियों में अब डुअल सिलेंडर ऑफर करेगी। इसी बीच खबर है कि हुंडई ने अपनी सीएनजी गाड़ियों में दो सिलेंडर के लिए अप्लाई किया है। यानी अब हुंडई की सभी सीएनजी गाड़ियों में दो सिलेंडर मिलेंगे।

 

 

 

हुंडई की इन तीन गाड़ियों में मिलेंगे दो सीएनजी सिलेंडर

विज्ञापन
  • Hyundai Exter
  • Hyundai Aura
  • Hyundai Grand i10 Nios

 

Hyundai Exter में डैशकैम और सनरूफ

ये न्यू जनरेशन सीएनजी कार है, जिसके टॉप मॉडल में डैशकैम और सनरूफ ऑफर किए जाते हैं। हुंडई की इस कार का बेस मॉडल 7.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार का सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 9.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में हाई पावर के लिए 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस स्टाइलिश कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है।

 

 

Hyundai Exter में आते हैं ये फीचर्स

  • पांच ट्रिम और अलॉय व्हील
  • कार में तेज स्पीड के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स
  • 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं
  • रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम

 

Hyundai Aura Car 
Specifications
Price
Rs. 7.94 Lakh onwards
Engine 1197 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Hyundai Aura में 28 km/kg की माइलेज 

कार का बेस मॉडल 7.94 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। सीएनजी पर यह कार 10.13 लाख रुपये ऑन रोड पर आ रही है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं। इस दमदार कार में 1197 cc का इंजन पावरट्रेन दिया गया है। कार में छह मोनोटोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार सीएनजी पर 28 km/kg की माइलेज देती है।

विज्ञापन

 

 

Hyundai Aura में ये स्मार्ट फीचर्स

  • कार में यात्रियों की सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम।
  • रिवर्स कैमरा और छह एयरबैग।
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और सीट बेल्ट रिमांइडर।
  • कार में चार वेरिएंट और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

 

Hyundai Grand i10 Nios में एडवांस फीचर्स

कार का सीएनजी वर्जन 9.38 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। यह कार सीएनजी पर 27 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में 15 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे हाई एंड लुक देते हैं। यह न्यू जनरेशन कार हैं, जिसमें रियर बंपर पर Y शेप LED DRLs दिए गए हैं। कार में 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। इसमें छह मोनोटोन और दो डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं।

 

Grand i10 Nios में मिलता है ये भी

  • हुंडई की इस कार में LED टेललैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं
  • चार वेरिएंट और रियर सीट पर एसी वेंट
  • छह एयरबैग और शॉर्क फिन एंटीना दिया गया है
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो हादसों से बचाने में मददगार है

 

Hyundai Grand i10 Nios

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:  24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola