Hyundai की कारों में अब मिलेगा यह नया सेफ्टी फीचर, जानें डिटेल

Hyundai Creta price, Hyundai Creta mileage, auto news, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Hyundai Cars: हुंडई की Creta, Venue और i20 में अब नया सेफ्टी फीचर्स मिलेगा। अब इन कारों के सभी वेरिएंट्स में पिछली सीट पर पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट मिलेगा। इसके अलावा अब से हुंडई की इन कार में एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट भी मिला करेगा।

नए नियमों के अनुसार किए जा रहे बदलाव

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से BS6 फेज 2 एमिशन नॉर्म लागू हुए हैं। जिसके चलते कंपनी ने अपनी तीन मॉडल में यह बदलाव किए हैं। बता दें केंद्र सरकार ने अब रियर सीट के लिए थ्री पॉइंट सीट बेल्ट अनिवार्य कर दी है। नए नियमों के बाद कारों की कीमत में भी इजाफा किया गया है।

Advertisment

 i20 के बेस मॉडल में 15,899 रुपये की बढ़ोत्तरी 

हाल ही में कंपनी ने i20 के बेस मॉडल में 15,899 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। कीमत बढ़ने के बाद Hyundai i20 शुरूआती कीमत 7.19 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल 11.88 लाख एक्स शोरुम प्राइस में मिलता है।

2 ड्यूल टोन और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन

i20 में चार मॉडल Magna, Sportz, Asta and Asta (O) आते हैं। इसमें 2 ड्यूल टोन और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है। कार में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलाइट, 6 एयरबेग, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंटोल जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ