आने वाले टाइम में Hyundai की नई कार खरीदने वालों को झटका लगने वाला है, क्योंकि कंपनी ने अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी की कारे 1 सिंतबर 2026 से महंगी हो जाएंगी और इनकी कीमतें 1 प्रतिशत बढ़ जाएंगी. ऐसे में अगर आप Creta, Exter, Aura या i20 जैसी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इनकी बढ़ी हुई कीमतें चुकाना पड़ेगी.
कंपनी के मुताबिक कीमतों में कितना इजाफा होगा, यह अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा. कंपनी का कहना है कि कीमत बढ़ाने का फैसला कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत, ऑपरेशनल खर्च में इजाफे और लगातार बनी रही ग्लोबल राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के देखते हुए लिया गया है.
क्या है कीमत बढ़ने की वजह?
कच्चे माल की बढ़ती कीमत
कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे काई कारण बताए हैं. इनमें सबसे बड़ा कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत है. कार बनाने में स्टील, एल्युमीनियम और दूसरे कई तरह के कच्चे माल का इस्तेमाल होता है. इनका कीमत बढ़ने से कार की मैन्युफैक्चरिंग लागत पर भी असर पड़ा है
ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स
कच्चे माल के अलावा कारों की मैन्युफेक्चरिंग, ट्रांसपोर्टेशन और डिलीवरी से जुड़े खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है. ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने का सीधा असर कंपनी के कुल खर्च पर पड़ा है. इसी वजह से कंपनी न कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है.
ये भी पढ़ें-Maruti की कारें फिर हुईं महंगी, Baleno पर सबसे ज्यादा असर, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी असर
अभी दुनिया में चल रहे तनाव और अनिश्चितता का असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी पड़ा है. कंपोनेंट्स की उपलब्धता और माल की ढुलाई की लागत में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में Hyundai का कहना है कि कंपनी अब ढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब लागत का एक छोटा हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है.
Creta से Exter तक पर पड़ेगा असर
Hyundai भारत में कई सेगमेंट में कारें बेचती है. कंपनी की Creta, Exter, Aura और i20 जैसी कारों की अच्छी मांग है. नई कीमत लागू होने के बाद इन कारों समेंत कंपनी की सभी पैसेंजर गाड़ियों की कीमत पर असर पड़ेगा.
फेस्टिवल सीजन में बढ़ सकती है कीमत की चिंता
सिंतबर से भारत में फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो जाता है. दिवाली और धनतेरस के दौरान बड़ी संख्या में लोग नई कार खरीदते हैं. इस दौरान कंपनियां और डीलर बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर भी देते हैं. ऐसे में खरीदारों को एक तरफ मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा देखना होगा और दूसरी तरफ Hyundai की बढ़ी हुई कीमेत का भी ध्यान रखना होगा.
ये भी पढ़ें- 24 अगस्त को एंट्री लेगी नई Bajaj Pulsar, नए इंजन से लेकर TFT तक, जानें क्या बदलेगा
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines