Hyundai की SUV पसंद करने वालों के लिए जल्द एक नया ऑप्शन आने वाला है. कंपनी ने भारत में लॉन्च होने वाली नी BayonSUV की पहली झलक दिखा दी है. Hyundai ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के स्केच जारी किए हैं, जिसमें SUV के डिजाइन और केबिन की शुरुआती जानकारी सामने आई है. माना जा रहा है कि Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जा सकता है. कंपनी इसे आने वाले फेस्टिल सीजन में भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है.
कैसा होगा Bayon का लुक?
Hyundai की तरफ से जारी किए डिजाइन स्केच में Bayon का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है. SUV में सीधा और ऊंचा प्रोफाइल दिया गया है, जिससे इसे मजबूत रोड प्रेजेंस मिलती है. बोनट को स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है, जबकि फेंडर पर उभरे हुए हिस्से इसके SUV लुक को और ज्यादा मजबूत बनाते हैं.
H-Edge लाइटिंग होगी खास
Bayon के फ्रंट डिजाइन की सबसे खास चीज Hyundai की नई H-Edge लाइटिंग सिग्नेचर है. यही डिजाइन एलिमेंट SUV को सामने से अलग पहचान देने वाला है. इसके अलावा नीचे की तरफ मजबूत बॉडी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसके फ्रंट लुक को और दमदार बनाते हैं. कुल मिलाकर Hyundai ने Bayon को ऐसा डिजाइन देने की कोशिश की है, जो शहर में चलाने के लिए मॉडर्न दिखे और साथ ही बड़ी SUV जैसा रोड प्रेजेंस भी दे.
केबिन में मिलेगा मॉडर्न डिजाइन
Bayon का इंटीरियर भी कापी मॉर्डन रखा गया है. Hyundai के मुताबिक, इसका केबिन आज की शहरी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. केबिन में टेक्सचर्ड सरफेस देखने को मिलेंगे. इसके अल्वा एक बड़ा ड्राइवर इंफॉर्मेंशन डिस्प्ले पैनल दिय गया है, जो सेंटर कंसोल की तरफ फैला हुआ नजर आता है.
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी पर फोकस
नई Bayon के केबिन में सिर्फ डिजाइन पर ही ध्यान नहीं दिया गया है. Hyundai का फोकस टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और आसान इस्तेमाल पर भी है. कंपनी ने इसे रोजाना शहर में कार चलाने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. ऐसे में केबिन में प्रैक्टिकलिटी के साथ मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Bayon को Hyundai की Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज के तहत तैयार किया गया है. इसके बॉडी डिजाइन में उभरे हुए स्कल्प्टेड हिस्से और शार्प कैरेक्टर लाइन देखने को मिलती हैं. कंपनी का कहना है कि SUV को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें मजबूती और दमदार लुक के साथ शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक साइज भी मिले.
इंजन को लेकर अभी सस्पेंस
भारत में आने वाली Bayon के इंजन की पूरी जानकारी Hyundai ने अभी सामने नहीं रखी है. हालांकि, इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी पेश कर सकती है. फिलहाल इंजन की पावर, गियरबॉक्स और माइलेज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
कब होगी लॉन्च?
Hyundai ने अभी Bayon के फीचर्स, वेरिएंट्स, इंजन ट्यूनिंग और कीमत का खुलासा नहीं किया है. इनकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल इसकी लॉन्चिंग फेस्टिव सीजन में होने की खबरे हैं यानी ये अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च हो सकती है. हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Mahindra Thar Facelift की एंट्री जल्द! नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
7 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
11 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
13 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Hyundai
First published on:
Know More: Editorial Guidelines