28kmpl की माइलेज, 7.49 लाख कीमत, हर महीने 4000 लोग खरीद रहे Hyundai की ये न्यू जनरेशन सेडान कार

Hyundai Aura में हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और हाई स्पीड अलर्ट का फीचर मिलता है। कार में अलॉय व्हील और रियर सीट पर एसी वेंट हैं।

Hyundai Aura CNG E variant, car under 8 lakhs, Hyundai Aura CNG price, Hyundai Aura CNG features, Hyundai Aura CNG mileage, maruti dzire

Hyundai Aura

Hyundai Aura CNG E variant price and features: सेडान गाड़ियां फैमिली कारों की सेगमेंट में आती हैं। इन गाड़ियों में हाई कम्फर्ट लेवल के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में Hyundai Aura CNG E variant लॉन्च हुई है। कंपनी अपनी इस कार में 28.4km/kg की माइलेज मिलने का दावा कर रही है। वहीं, कंपनी अपनी इस कार को शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है।

कंपनी अपनी इस धाकड़ कार को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में ऑफर कर रही है। कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड देने में सपोर्ट करता है। कार में डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल है। ये 5 स्पीड कार है, इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते अगस्त में करीब 4304 लोगों ने Hyundai Aura को खरीदा है।

Hyundai Aura 
Monthly Sales
Month Sales No.
Mar 2024 4,883
Apr 2024 4,526
May 2024 4,433
Jun 2024 4,299
Jul 2024 4,757
Aug 2024 4,304

 

Hyundai Aura में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 360 डिग्री कैमरा

Hyundai Aura में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। ये कार रिवर्स पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा के साथ अवेलेबल है। इस दमदार कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है।

Hyundai Aura 
Car Specifications
Price
Rs. 7.49 Lakh onwards
Engine 1197 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

कार में 170kmpl की टॉप स्पीड और 402 लीटर का बूट स्पेस

Hyundai Aura में हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और हाई स्पीड अलर्ट का फीचर मिलता है। कार में अलॉय व्हील और रियर सीट पर एसी वेंट है। ये कार वायरलेस फोन चार्जर और इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन में आती है। कार में एलईडी लाइट और 402 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। ये कार 170kmpl की टॉप स्पीड दी गई है।

 

Hyundai Aura बाजार में Maruti Dzire से करती है कम्पीट

Hyundai Aura बाजार में Maruti Dzire से कम्पीट करती है। Dzire में 1.2 लीटर का हाई पावर इंजन मिलता है। ये कार 177 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार का बेस मॉडल 7.94 लाख रुपये और टॉप मॉडल 11.37 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। बता दें इस कार का नया अपडेट वर्जन जल्द लॉन्च होने वाला है। हाई माइलेज के लिए इस धाकड़ कार में 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

Maruti Dzire 
Car Specifications
Price
Rs. 7.94 Lakh onwards
Mileage
22.41 to 31.12 kmpl
Engine 1197 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Maruti Dzire का सीएनजी इंजन 31.12 km/kg की माइलेज देता है। ये कार सात-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है। इस सॉलिड कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स आते हैं। ये कार चार वेरिएंट और पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ आती है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ