---विज्ञापन---

तगड़े फीचर्स के साथ आती है ये 7 Seater Car, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पैनोरमिक सनरूफ

Hyundai Alcazar में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कार में क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Alcazar big size suv cars: बाजार में हाई क्लास एसयूवी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है। इसी सेगमेंट की एक स्मार्ट कार है Hyundai Alcazar. कंपनी 30 जून को अपनी इस स्मार्ट कार का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। यह बिग साइज कार पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है।

कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन

हुंडई की इस कार में 1482 cc और 1493 cc दो इंजन पावर मिलते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। कार शुरुआती कीमत 16.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह कार पांच वेरिएंट में आती है और अलग-अलग वेरिएंट में 18.1 से 20.4 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।

---विज्ञापन---

Hyundai Alcazar price, Hyundai Alcazar mileage, auto news,

Hyundai Alcazar में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है

कार का टॉप मॉडल 26.71 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी विकल्प देती है। एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आता है। Hyundai Alcazar में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कार में क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।

---विज्ञापन---

स्लीक लुक डायमंड कट अलॉय व्हील

यह धाकड़ कार 116 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं। Alcazar में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग मिलते हैं। इसमें स्लीक लुक डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। बाजार में इसका मुकाबला Kia Carens, Maruti Suzuki XL6, Mahindra Marazzo, MG Hector Plus और Tata Harrier से होता है।

---विज्ञापन---

Hyundai Alcazar facelift

Hyundai Alcazar में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में 6 और 7 सीट दोनों का ऑप्शन अवेलेबल है।
  • कार में वॉयस कंट्रोल्ड और रियर सीट पर चाइल्ड एंकर।
  • इसमें सीट बेल्ट रिमांडर मिलता है।
  • छह एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • ऑटो होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन

ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2024 07:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola