हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hyundai की इस 7 Seater Car का आएगा नया वर्जन, 20 की माइलेज और कीमत...

Hyundai की इस कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह कार ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वॉयस कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
2024 Hyundai Alcazar Interior

Hyundai Alcazar facelift launch soon details in hindi: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी गाड़ियों में डैशिंग लुक्स और दमदार पावरट्रेन देता है। कंपनी की धाकड़ एसयूवी Alcazar का नया वर्जन आने वाला है। खास बात यह है कि ये कार 6 और 7 दोनों सीट ऑप्शन में मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 Hyundai Alcazar के एक्सटीरियर लुक्स में बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नई ग्रिल के साथ हेडलाइट और टेललाइट का नया डिजाइन दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कार के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार का अपडेट वर्जन 30 जून को लॉन्च होगा।

 

Hyundai Alcazar Car Specifications
Price
Rs. 20.90 Lakh onwards
Mileage
18.1 to 20.4 kmpl
Engine
1482 cc & 1493 cc
Fuel Type Petrol & Diesel
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 6 & 7 Seater

Hyundai Alcazar में हाई स्पीड के लिए में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Hyundai की इस कार में हाई पावर के लिए 1482 cc और 1493 cc दो इंजन पावरट्रेन ऑफर किए जा रहे हैं। हाई पिकअप के लिए यह धाकड़ कार 116 PS की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क देती है। यह कार पांच वेरिएंट में आती है और अलग-अलग वेरिएंट में 18.1 से 20.4 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कार में हाई स्पीड के लिए में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार सड़क पर 190 km/h की टॉप स्पीड देता है।

विज्ञापन

 

Hyundai Alcazar facelift

 

Hyundai Alcazar में पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

यह एडवांस कार है, जिसमें न्यू जनरेशन के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, बता दें मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाना आसान होता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ आती है, यह सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है और यह आगे ड्राइवर केबिन से पीछे ड्राइवर सीट तक जाती है। इस सनरूफ में ज्यादा रोशनी और बेहतरीन व्यू मिलता है। कार में क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलती है।

विज्ञापन

 

Hyundai Alcazar Monthly Sales
Month Sales No.
Dec 2023 954
Jan 2024 1,827
Feb 2024 1,290
Mar 2024 1,420
Apr 2024 1,219
May 2024 944

 

Hyundai Alcazar में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन, इसमें सीएनजी वर्जन नहीं आता है।
  • कार शुरुआती कीमत 16.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
  • कार का टॉप मॉडल 26.71 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
  • कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन दे रही है।

 

 

Hyundai Alcazar में ये भी…

  • स्लीक लुक डायमंड कट अलॉय व्हील, इसके लुक्स को बढ़ाते हैं।
  • कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं।
  • कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वॉयस कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है।
  • यह कार रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमांइडर के साथ आती है।
  • ऑटो होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर मिलता है, जो ढलान पर कार कंट्रोल करने में मददगार है।

 

 

ये भी पढ़ें:  24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  Audi की नई कार, 3 सेकंड में पकड़ेगी रफ्तार, 641 Km की ड्राइविंग रेंज और हाई क्लास लुक्स

ये भी पढ़ें: 8 लाख से कम कीमत में मिलती हैं ये 3 SUV, 27 की माइलेज और शानदार फीचर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola