Hydrogen Truck: रिलायंस ने पेश किया अपना पहला हाइड्रोजन ट्रक, यहां जानें सब कुछ
Edited By Amit Kasana

ट्रक का प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

ट्रक का प्रतीकात्मक फोटो
बेंगलुरु: रिलायंस ने सोमवार को अपना पहला हाइड्रोजन ट्रक पेश किया है। कंपनी ने बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ में लोगों के सामने इस पर से पर्दा उठाया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जा रहा है कि इसमें जीरो उत्सर्जन होता है और यह एक हेवी ड्यूटी ट्रक है।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस ने इसे अशोक लेलैंड और अपने अन्य तकनीकी सहयोगियों के साथ मिलकर बनाया है। 2022 की शुरुआत इसकी शुरूआत की गई थी। इसमें दो बड़े हाइड्रोजन सिलेंडर लगे हुए हैं। बता दें हाइड्रोजन सबसे क्लीन फ्यूल माना जाता है। इससे सिर्फ पानी और ऑक्सीजन का ही उत्सर्जन होता है।.
Reliance unveils India's first hydrogen combustion engine technology for heavy-duty trucks
Read @ANI Story | https://t.co/YjMwTU7KlR#Reliance #HydrogenCombustionEngine #IndiaEnergyWeek #PMModi pic.twitter.com/9snj7FSzS5
— ANI Digital (@ani_digital) February 6, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स मे ऐसा दावा किया जा रहा है कि देश में यह ट्रक पहला H2ICE टेक्नोलॉजी वाला ट्रक है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार हाइड्रोजन के उपयोग पर काफी जोर दे रही है। स्टील प्लांट्स से लेकर उर्वरक इकाइयों तक में हाइड्रोजन का उपयोग होता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: