TVS Hydrogen Scooter: समय बदल रहा है, तो टेक्नोलॉजी क्यों ना बदलें? बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी के जरिए नए-नए बदलाव आ रहे हैं। आज के समय में सीएनजी से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भरमार हैं। अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ-साथ टेक्नोलॉजी हमें हाइड्रोजन फ्यूल ऑप्शन भी दे रही है।
वैसे भी लोग लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान हैं यही कारण हैं कि कंपनियां भी अब बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। कहीं ना कहीं तेजी से बढ़ते प्रदूषण का स्तर भी इन वाहन निर्माता कंपनियों का प्रेरक हैं।
अभी पढ़ें – इस दिन से शुरू होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स
आपको बता दें कि जल्द ही भारत में पेट्रोल के अलावा हाइड्रोजन से चलने वाले स्कूटर लॉन्च होने वाले हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको टीवीएस के Icube स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जल्द ही टीवीएस अपने Icube स्कूटर को हाइड्रोजन फ्यूल ऑप्शन के साथ बाजार में उतार सकता है।
TVS Hydrogen Scooter के फीचर्स
कुछ समय पहले भारतीय वाहन निर्माता के नाम डिजाइन वाले कुछ पेटेंट ऑनलाइन सामने आए थे, जिन्हें देखने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि वे हाइड्रोजन से चलने वाले स्कूटर के हो सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक टीवीएस हाइड्रोजन स्कूटर पर तेजी से काम कर रही है। डिजाइन में दिखता है कि एक फिलर नोजल सामने के एप्रन पर है और वहीं एक पाइप दो कनस्तरों को इससे जुड़ा हुआ है और अगर इसके हाइड्रोजन टैंक की बात करें तो यह सीट के नीचे मौजूद है।
अभी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों से मुक्ति के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर दे रही है भारत सरकार, गडकरी ने कही ये बात
पेटेंट के मुताबिक स्कूटर के फ्लोर बोर्ड के नीच बैटरी पैक भी दिया गया है। इसके साइज और शेप के बारे में अभी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। जहां तक मोटर की बात है टीवीएस के इस स्कटूर में एक हब-माउंटेड 4.4 kW मोटर को फिट करने की संभावना ज्यादा जताई जा रही हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
13 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
15 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
17 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
18 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
20 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines