भारत में मिड-साइज SUV खरीदने वालों के सामने अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन नहीं है. हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक SUV भी तेजी से अपनी जगह बना रही हैं. खास बात ये है कि हाइब्रिड मॉडल्स की कीमत अब क इलेक्ट्रिक कारों के काफी करीब पहुंच गई है. कुछ मामलों में तो Hybrid की ऑन-रोड कीमत EV से ज्यादा बैठ रही है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब लगभग इसी बजट में इलेक्ट्रिक SUV मिल सकती है, तो Hybrid कार के लिए ग्राहक अतिरिक्त पैसे किस चीज के देता है?
Hybrid SUV की बढ़ रही है मौजूदगी
भारतीय बाजार में Hybrid SUV की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. Renault अक्टूबर में Duster Hybrid को बाजार में उतारने की तैयारी में है. इसके अलावा Kia Seltos और आने वाली कुछ नई Hybrid कारों में भी Hybrid पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. इससे आने वाले समय में Hybrid और EV के बीच मुकाबला और बढ़ सकता है.
Maruti से समझिए पूरा हिसाब
Hybrid और EV की कीमत के अंतर को Maruti Suzuki के मौजूदा पोर्टफोलियो से आसानी से समझा जा सकता है. e Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है. वहीं Victoris Hybrid की शुरुआती कीमत 16.43 लाख रुपये और Grand Vitara Hybrid की शुरुआती कीमत 16.68 लाख रुपये है. यानी शुरुआती कीमतों में अंतर बहुत ज्यादा नहीं है.
महंगे वेरिएंट में तस्वीर बदल जाती है
ऊंचे वेरिएंट की बात करें तो e Vitara Alpha और Victoris ZXi Plus (O) Hybrid दोनों की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये हैं. लेकिन ऑन रोड कीमत जोड़ने पर दोनों के बीच अच्छा खासा अंतर दिखाई देता है. e Vitara Alpha की ऑन-रोड कीमत करीब 21.44 लाख रुपये है, जबकि Victoris Hybrid करीब 23.23 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यानी दोनों के बीच करीब 1.79 लाख रुपये का अंतर है.
Grand Vitara Hybrid भी पड़ती है महंगी
Grand Vitara Alpha Plus (O) Hybrid की ऑन-रोड कीमत करीब 22.80 लाख रुपये है. यह e Vitara Alpha की ऑन-रोड कीमत से लगभग 1.36 लाख रुपये ज्यादा है. इससे साफ है कि सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर Hybrid और EV के बीच सही अंतर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.
Hybrid में आखिर मिलता क्या है?
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिक कार में सिर्फ पेट्रोल इंजन नहीं होता. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी लगी होती है. कार जरूरत के हिसाब से पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के बीच खुद तालमेल बनाती है. इससे शहर में कम स्पीड पर इलेक्ट्रिक मोटर की मदद मिल सकती है और जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन काम संभाल लेता है.
चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं
हाइब्रिक सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी बैटरी को अलग से चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती. गाड़ी चलने और ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी में ऊर्जा वापस आती रहती है. यही वजह है कि लंबी दूरी के सफर में चार्जिंग को लकर चिंता कम रहती है. पेट्रोल भरवाइए और सफर जारी रखिए.
EV की कीमत में बैटरी का बड़ा रोल
Electric कारों का सिस्टम पूरी तरह अलग है. इनमें पेट्रोल इंजन नहीं होता और कार बड़ी बैटरी तथा इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है. उदाहरण के लिए e Vitara में 49kWh और 61kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं. Creta EV में 42kWh और 51.4kWh बैटरी के विकल्प हैं. वहीं Sierra EV में 63kWh और 75kWh बैटरी के विकल्प दिए गए हैं.
Hybrid में दो तरह की टेक्नोलॉजी साथ
हाइब्रिक कार खरीदते समय ग्राहक पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और इन सभ को एक साथ चलाने वाली टेक्नोलॉजी के लिए पैसे देता है. दूसरी तरफ EV में कीमत का बड़ा हिस्सा बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर जाता है. इसलिए दोनों कारों की कीमत एक दूसरे के करीब होने के बावजूद इनके पीछे इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी अलग है.
Honda City Hybrid का भी देखिए उदाहरण
Honda City Hybrid की कीमत 21.36 लाख रुपये है और इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 24.80 लाख रुपये तक पहुंचती है. इसी प्राइस रेंज में Hyundai Creta EV का 51.4kWh बैटरी वाला Excellence LR वेरिएंट 23.67 लाख रुपये में आता है. Tata Sierra EV की कीमत 26 लाख रुपये तक जाती है.
सिर्फ कीमत से नहीं होता फैसला
हालांकि इन कारों का साइज, फीचर्स, बैटरी क्षमता और बॉडी स्टाइल अलग-अलग है. इसलिए इन्हें सीधे एक-दूसरे का विकल्प मानना सही नहीं होगा. फिर भी Hybrid और EV की कीमतों के बीच घटता अंतर जरूर ध्यान देने वाली बात है. कार खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत काफी बदल सकती है. साथ ही अलग-अलग राज्यों में भी ऑन-रोड कीमत अलग होती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर की ऑन-रोड कीमत जरूर देखनी चाहिए.
किसके लिए Hybrid और किसके लिए EV?
हाइब्रिड उन लोगों के लिए ज्यादा सही हो सकती है जो पेट्रोल की सुविध के साथ इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा चाहते हैं और चार्जिंग की झंझट से बचना चाहते हैं. दूसरी तरफ अगर घर या ऑफिस पर आसानी से चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो EV ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकती है.
ये भी पढे़ं- पेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
13 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines