Hummer EV: इस धाकड़ SUV का अलग ही 'रौब', एक बार चार्ज होने पर चलती है 571 km, जानें कीमत

Hummer EV, Hummer trucks, suv cars, pickup under 1.50 crore.

Hummer EV

विज्ञापन

Hummer EV: इंडियन मार्केट में अमेरिकन वाहन निर्माता कंपनी General Motors अपने ट्रक और यूटिलिटी व्हीकल के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में Hummer EV का नया ट्रिम पेश किया है।

नया ट्रिम SUV और Pickup ट्रक दोनों बॉडी स्टाइल में

नए ट्रिम को 3X नाम दिया गया है। यह नया ट्रिम SUV और Pickup ट्रक दोनों बॉडी स्टाइल में आता है। Hummer EV 3X SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 505 KM तक चलता है। वहीं, Pickup ट्रक एक बार फुल चार्ज होने पर 571 KM तक चलता है।

Advertisment

 

 

Hummer EV

Hummer EV

विज्ञापन

22-इंच के व्हील्स देते हैं ट्रैक्टिव लुक

Hummer EV में ट्रिपल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह 1,000 hp की दमदार पावर जेनरेट करती है। हमर एसयूवी और पिकअप दोनों सिटी और ऑफरोडिंग के लिए बेस्ट हैं। इसमें बड़े 22-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। जो इसे अट्रैक्टिव लुक्स देते हैं।

180 kmph की टॉप स्पीड देती है यह दमदार एसयूवी

हमर इलेक्ट्रिक 0 से 3 सेकंड में 60 mph की स्पीड पकड़ लेता है। Hummer EV शुरूआती कीमत 1.50 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 180 kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें पांच व सात सीट के विकल्प मिलते हैं। इसमें 13.4 इंच की diagonal कलर टचस्क्रीन है।

विज्ञापन

मिलते हैं 14 हाई-परफॉर्मेंस स्पीकर्स

हमर इलेट्रिक धांसू एसयूवी है। इसमें 12.3 इंच का diagonal कलर इंफोमेशन सेंटर मॉनिटर मिलता है। इसमें बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम सेंटरपॉइंट सराउंड सिग्नल प्रोसेसिंग और 14 हाई-परफॉर्मेंस स्पीकर्स के साथ आरामदाय केबिन मिलता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ