हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EV खरीदने से पहले ऐसे चेक करें आपके शहर में चार्जिंग स्टेशन हैं या नहीं, Google Maps आएगा काम

EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कार या स्कूटर की रेंज देखना काफी नहीं है. यह भी पता होना चाहिए कि आपके शहर और रोज के रूट पर चार्जिंग स्टेशन कहां-कहां हैं. जानते हैं कैसे इन्हें ढूंढ सकते हैं.

विज्ञापन
EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कार या स्कूटर की रेंज देखना काफी नहीं है. (Image Credit-Jio-bp)

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च और प्रदुषण को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की तरफ भी बढ़ रेह हैं. लेकिन EV खरीदने के पहले एक सवाल ज्यादातर लोगों के मन में रहता है कि आखिर इसे चार्ज कहां करेंगे? खासकर लंबी दूरी या रोजाना ऑफिस आने-जाने के दौरान चार्जिंग स्टेशन की जानकारी होना काफी जरूरी है. अच्छी बात ये है कि EV खरीदने से पहले आप अपने शहर और रोज के रूप पर चार्जिंग नेटवर्क की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं.

EV खरीदने से पहले चार्जिंग नेटवर्क क्यों चेक करें?

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की परेशानी से बचने के लिए पहल से अपने शहर का चार्जिंग नेटवर्क देख लेना बेहतर रहता है. इसके लिए आप अलग-अलग चार्जिंग नेटवर्क के ऐप्स, Google Maps और चार्जिंग ऑपरेटर्स की वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपके घर, ऑफिस और रोजाना इस्तेमाल वाले रास्तों के आसपास कितने चार्जिंग पॉइंट्स है.

Aggregator Apps से एक जगह मिलेगी जानकारी

चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के लिए Aggregator Apps भी काफी काम आ सकते हैं. इन ऐप्स पर अलग-अलग कंपनियों के चार्जिंग पॉइट्स की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है. इससे आपको हर कंपनी का अलग-अलग ऐप खोलकर स्टेशन खोजने की जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

PlugShare पर देख सकते हैं चार्जिंग स्टेशन

PlugShare दुनिया के पॉपुलर EV चार्जिंग ऐप्स में शामिल है. इसमें अलग-अलग चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी के साथ याजूर कमयुनिटी के रिव्यू और फोटो भी मिल सकते हैं. कई जगहों पर यूजर्स चार्जर की कंडीशन और काम करने से जुड़ी जानकारी भी शेयर करते हैं. इससे स्टेसन पर पहुंचने से पहले आपको वहां की स्थिति का अंदाजा मिल सकता है.

IONAGE और EV Plugs भी आएंगे काम

भारत में IONAGE और EV Plugs जैसे ऐप्स भी कई चार्जिंग नेटवर्क की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराते हैं. इनकी मदद से अलग-अलग कंपनियों के चार्जिंग स्टेशन एक ही मैप पर देखे जा सकते हैं. इससे अपने आसपास मौजूद चार्जिंग विकल्पों को खोजना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

Google Maps से ऐसे खोजें EV Charging Station

अगर आप कोई अलग ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो Google Maps से भी नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं. इसके लिए फोन में Google Maps खोलों और सर्च बार में EV charging stations near me लिखकर सर्च करें. इसके अलावा आप अपने शहर का नाम डालकर बी चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं.

अपने EV के हिसाब से चुनें Charger Type

Google Maps पर चार्जिंग स्टेशन खोजने के बाद जरूरत के हिसाब से उपलब्ध फिल्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपके इलेक्ट्रिक वाहन में किसी खास तरह के चार्जर की जरूरत है तो चार्जर टाइप की जानकारी जरूर देखें. उदाहरण के लिए CCS2 और Type 2 जैसे चार्जर अलग-अलग वाहनों में इस्तेमाल किए जाते हैं. इसलिए स्टेशन पर जाने से पहले यह जांचना जरूरी है कि वहां आपके वाहन के अनुकूल चार्जर उपलब्ध है या नहीं.

विज्ञापन

चार्जिंग कंपनियों के Official Apps भी करें चेक

अपने शहर में EV चार्जिंग नेटवर्क की जानकारी लेने के लिए प्रमुख चार्जिंग ऑपरेटर्स के ऑफिशियल ऐप्स भी देखे जा सकते हैं. भारत में Tata Power EZ Charge, Jio-bp pulse और Statiq जैसे चार्जिंग नेटवर्क मौजूद हैं. इनके ऐप्स के जरिए यूजर्स अपने आसपास मौजूद चार्जिंग पॉइंट्स की जानकारी देख सकते हैं.

रोज के रूट पर भी देखें Charging Points

EV खरीदने से पहल सिर्फ घर के आसपास चार्जिंग स्टेशन देखना काफी नहीं है. अपने रोजना के रूप पर भी एक नजर डालें. अगर आप रोज घर से ऑफिस जाते हैं तो रास्ते में मौजूद चार्जिंग पॉइंट्स की जानकारी पहले से देख लें. 

विज्ञापन

अगर आप इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने घर या सोसाइटी में चार्जिंग की सुविधा भी जांच लें. देखें कि वहां Home Charging की व्यवस्था की जा सकती है या नहीं. इसके अलावा Portable Charger लगाने की सुविधा और पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट लगाने की अनुमति जैसी चीजों की जानकारी भी पहले ले लेना फायदेमंद रहेगा.

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले चार्जिंग नेटवर्क की जानकारी लेना उतना ही जरूरी है जितना कार या स्कूटर के फीचर्स और कीमत देखना, ताकि बाद में परेशानी न हो.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोज चार्ज करने की टेंशन खत्म! डेली चलाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक कारें, कीमत सिर्फ 5 लाख से शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola