आप भी आधी कीमत पर खरीद सकते हैं महंगी गाड़ियां, आजमाएं ये शानदार ट्रिक्स
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

How to Save Money: एक आम मध्यमवर्गीय युवा महंगी स्पोर्ट्स बाइक या कार खरीदना चाहता है लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पाता है। ऐसे में यदि आप अपना कॉमन सेंस यूज करें और कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें तो आप महंगे से महंगे वाहन को बहुत सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। जानिए इन टिप्स के बारे में
इन दिनों लगभग सभी वाहनों पर वाहन निर्माता कंपनियां आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं। आप भी इन ऑफर्स का लाभ लेकर अपनी गाड़ी की कीमत कम करवा सकते हैं। इन ऑफर्स में एकमुश्त पेमेंट करने पर या जीरो डाउन पेमेंट करने पर वाहन की कुल लागत में कुछ डिस्काउंट दिया जाता है। इस तरह आपका व्हीकल सस्ता हो जाएगा।
अक्सर बड़ी कंपनियां तथा इंफ्लुएंसर्स अपने प्रॉडक्ट्स या ब्रान्ड्स के प्रमोशन के लिए गिवअवे ऑफर देते हैं। इस ऑफर में पार्टिसिपेट करने वाले भागीदारों में से किसी एक या अधिक लकी पार्टिसिपेंट्स को लॉटरी के जरिए चुन कर उन्हें बिल्कुल फ्री प्रोडक्ट दिया जाता है। कुछ कंपनियां महंगी स्पोर्ट्स बाइक और कारों को भी गिवअवे ऑफर या लकी ड्रॉ ऑफर में रख सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो आप भी उनमें भाग लेकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। सबसे बड़ी बात, इस ऑफर में आपको गाड़ी बिल्कुल फ्री मिलेगी।
कुछ कंपनियां नई बाइक्स पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध करवाती हैं। आप भी अपनी मनचाही बाइक खरीदने से पहले उसके साथ उपलब्ध एक्सचेंज ऑफर्स की जानकारी जरूर लें। यदि ऑफर उपलब्ध हैं तो आप अपने पुराने वाहन को एक्सचेंज कर काफी हद तक पैसा बचा सकते हैं जो आपकी किसी दूसरी जरूरत को पूरा करने में काम आ सकता है।
अगर आप नई बाइक के बजाय कुछ दिन चली हुई पुरानी बाइक्स खरीदें तो भी आप कुल कीमत का लगभग आधी लागत बचा सकते हैं। हालांकि सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि वह चोरी का न हो, उस पर किसी तरह का एक्सीडेंट क्लेम या पुलिस एफआईआर दर्ज न हों। इसके अलावा बाइक लेते समय उसके सभी पेपर्स अच्छे से जांच लें और किसी टेक्निशियन की मदद से उसके इंजन आदि की भी जांच करवा लें।
आजकल के जमाने में अधिकांश लोग लोन पर वाहन खरीदते हैं। कई बार वे लोन नहीं चुका पाते और फाइनेंस कंपनी गाड़ी उठाकर ले जाती है। इन गाड़ियों को मार्केट में नीलाम किया जाता है जहां ये अपनी वास्तविक कीमत से काफी कम कीमत पर बिकती है। कई बार तो ये बाइक्स अपनी वास्तविक कीमत के आधे दामों पर मिल सकती हैं। आप भी फाइनेंस कंपनियों द्वारा की जाने वाली ऐसी नीलामियों में भाग लेकर महंगी स्पोर्ट्स बाइक बहुत सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: