कई लोग अपने बजट की वजह से सेकेंड हैंड कार लेना पसंद करते हैं, वहीं कोई लोग पहले सेकेंड हैंड कार पर हाथ आजमाने के बाद नई कार खरीदना सही समझते हैं. लेकिन जब अपनी पुरानी कार बेचने की बारी आती है तो कई बार उम्मीद के मुताबिक कीमत नहीं मिलती. कार कितनी पुरानी है उसकी हालत कैसी है और बाजार में उस मॉडल की कितनी डिमांड है. इन सभी बातों का असर कीमत पर पड़ता है. हालांकि बेचने से पहले कुछ जरूरी काम कर लिए जाएं तो कार को बेहतर कीम पर बेचने की संभावना बढ़ सकती है.
कार की अच्छी तरह सफाई करवाएं
पुरानी कार बेचते समय उसकी पहली झलक काफी मायने रखती है. इसलिए कार को बेचने से पहले बाहर और अंदर दोनों तरफ से अच्छी तरह साफ करवाएं. बॉडी पर मौजूद धूल, दाग और छोचे स्क्रैच हटवाने के लिए पॉलिश या वैक्सिंग करा सकते हैं. इसके अवाला सीट डैशबैर्ड फ्लोर और कार के दूसरे हिस्सों की भी अच्छी तरह सफाई करवाएं. साफ-सुथरी कार देखकर खरीदार को यह भरोसा भी होता है कि वाहन का ठीक से ध्यान रखा गया है.
छोटी खराबियों को नजरअंदाज न करें
कार बेचने से पहले उसकी जरूरी जांच करा लेना बेहतर होता है. इंजन ऑयल, ब्रेक, टायर और बैटरी जैसी चीजों की स्थिति चेक करवाएं. अगर कोई छोटी-मोटी खराबी हो तो उसे ठीक करा दें. हालांकि कार बेचने से ठीक पहले बहुत महंगा रिपेयर करवाना हमेंशा फायदे का सौदा नहीं होता. साथ ही, अगर आपके पास कार की सर्विस हिस्ट्री है तो उसे जरूर संभालकर रखें। इससे खरीदार को कार की मेंटेनेंस को लेकर भरोसा मिलता है.
सभी कागजात रखें तैयार
कार बेचते समय कागजात पूरे और अपडेटेड होना जरूर है. RC, इंश्योरेंस, PUC और सर्विस बुक जैसे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. अगर किसी कागज में कमी या कोई परेशानी है तो खरीदार कीम कम करने की कोशिश कर सकता है.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से कार या बाइक किसे ज्यादा नुकसान? जानें माइलेज से लेकर इंजन तक पर क्या पडे़गा असर
एक्सेसरीज हैं तो जरूर बताएं
अगर कार में अच्छा म्यूजिक सिस्टम, सीट कवर या दूसरी उपयोगी एक्सेसरीज लगी हैं तो खरीदार को इनके बारे में जरूर बताएं. हालांकि सिर्फ रीसेल वैल्यू बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा मॉडिफिकेशन कराने से बचना चाहिए. ज्यादातर खरीदार पुरानी कार को उसके ओरिजिनल और स्टॉक रूप में देखना पसंद करते हैं
सही समय और जगह पर बेचें
कार बेचने का समय भी उसकी की्म पर असर डाल सकता है. त्योहारों के आसपास ये किसी नए मॉडल के लॉन्च से पहले कार बेचने की कोशिश की जा सकती है. इसके अलावा ऑनलाइन कार सेलिंग प्लेटफॉर्म और स्थानीय डील से मिलने वाले ऑफर की तुलना जरूर करें. ऑनलाइन एड डालते समय कार की साथ तस्वीर लगाएं. इससे खरीदार का भरोसा बढ़ेगा और बेहतर डील मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है.
हालांकि, इन तैयारियों के बावजूद कार की अंतिम कीमत बाजार में उसकी मांग, सप्लाई, उम्र, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें- 1.55 लाख रुपये तक सस्ती ले सकते हैं Maruti की ये 7-सीटर फैमिली कार, अगस्त ऑफर में बड़ा फायदा
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines