Car Battery Maintenance: कार में वैसे तो सभी पार्ट्स काफी अहम् होते हैं, लेकिन बैटरी भी एक ऐसा पार्ट होता है जिसे अगर नज़रअदाज किया जाए तो मुसीबत में पड़ हैं आप। अक्सर लोग बैटरी की देखभाल नहीं करते या इसे इग्नोर कर देते हैं। जिसकी वजह से बाद में बैटरी डाउन होने लगती है, और जब आपको कहीं जाना होता है तो यही बैटरी फिर धोखा दे जाती है। इसलिए हमेशा और रेगुलर बैटरी की भी जांच जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जो आपकी कार की बैटरी को सालों-साल नया जैसा रख सकेंगे।
टर्मिनल को क्लीन रखें
बैटरी टर्मिनल को हमेशा क्लीन और सूखा रखें… लेकिन अक्सर देखने में आता है कि कई मैकेनिक बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं। बैटरी एक्सपर्ट बताते हैं कि टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है और धीरे-धीरे इसकी लाइफ खत्म होने लगती है।
एसिड जमने ना दें
कार की बैटरी को महीने में दो चेक करें और टर्मिनल की जांच करना चाहिये। बैटरी टर्मिनल के पास कई बार एसिड जमा हो जाता है जिसे समय पर साफ़ करना काफी जरूरी है। अगर आप इसकी सफाई नही करते तो बैटरी तेजी से खराब होने लगती है। अगर आपकी कार में मेंटेनेंस फ्री है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ऐसे बढ़ेगी बैटरी लाइफ
अगर आप भी अपनी कार को कभी-कभी चलाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि कई दिनों तक गाड़ी के खड़े होने से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। यह दिक्कत ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा आती है। इसलिए कार को हफ्ते में एक बार स्टार्ट जरूर करें। 2-3 मिनट के लिए अगर गाड़ी स्टार्ट होगी तो बैटरी लाइफ बेहतर होगी ।
खराब बैटरी की पहचान
गाड़ी की बैटरी खराब होने से पहले संकेत देती है। रात में अगर हेडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो या फिर हॉर्न की आवाज कम या ज्यादा हो रही जो तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी में गड़बड़ी है। इतना ही नहीं बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान नजर आएं तो भी यह इस बात की तारफ इशारा है कि बैटरी में गड़बड़ी है। इतना ही नहीं स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिखे तो भी बैटरी के खराब होने की और इशारा है। ऐसे में जल्दी से बैटरी चेंज करवा लें।
यह भी पढ़ें: Splendor को टक्कर देने वाली Honda की ये सस्ती बाइक हुई बंद, जानें कारण
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines