Splendor को टक्कर देने वाली Honda की ये सस्ती बाइक हुई बंद, जानें कारण

होंडा ने अपनी CD 110 बाइक को बंद कर दिया है,साथ ही कंपनी ने इस बाइक को वेबसाइट से भी हटा दिया है। Honda CD 110 कभी हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर देती थी।

Bike_c536c7
विज्ञापन

Honda CD 110 Discontinued: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी एंट्री लेवल बाइक  CD 110 को बंद कर दिया है, साथ ही कंपनी ने इस बाइक को वेबसाइट से भी हटा दिया है। Honda CD 110 कभी हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर प्लस को कड़ी टक्कर देती थी। लेकिन अब यह बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगी। आपको बता दें कि यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक थी। डेली यूज़ के साथ यह अपनी लंबी सीट की वजह से लोकप्रिय थी। इस बाइक के साथ लम्बी दूरी आराम से की जा सकती थी। इस बाइक को आखिर क्यों कर दिया बंद ?

Honda CD 110 क्यों हुई बंद?

Advertisment

साल 2014 में होंडा ने CD 110 को करीब 42,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। जिसकी वजह से यह सबसे किफायती बाइक बन गई थी। यह एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभर कर आई। बिक्री के मामले में भी यह बाइक अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। इस बाइक ने हीरो स्प्लेंडर प्लस को भी कड़ी टक्कर दे डाली। लेकीन जब साल 2023 में होंडा ने शाइन 110 को बाजार में उतारा तब CD 110 की बिक्री गिरती चली गई। नए मॉडल सस्ता और अच्छे डिजाइन के साथ था।

अब ग्राहक भी तेजी से शाइन 110 को पसंद करने लगे। सेल में कमी आने लगी। SIAM के मुताबिक मार्च 2025 इस बाइक की सिर्फ 33 यूनिट्स ही बिकी, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी को  CD 110 को बंद करना पड़ा। CD 110 जहां 74 kmpl का माइलेज ऑफ़र करती वहीं शाइन 100 एक लीटर में 65kmpl का माइलेज देती है।

Honda CD 110 में 109.51 cc का इंजन मिलता था, जो 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती थी। एक लीटर में यह बाइक 72km तक का सफर करती थी। 11 साल बाद होंडा की यह बाइक आखिरकार बंद हो गई है। अब ग्राहक सिर्फ Shine 110 को ही खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

        

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ