हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बारिश में पेड़ गिरने से कार खराब हुई तो कैसे मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम, जान लें तरीका

तेज बारिश में या आंधी तूफान से आपकी कार पर पेड़ गिर जाए, इंश्योरेंस क्लेम कैसे ले सकते हैं? यहां जानते हैं क्लेम लेने के लिए किन बातों का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

विज्ञापन
बारिश में पेड़ गिरने से गाड़ी खराब हुई तो कैसे मिलेगा कार इंश्योरेंस क्लेम. (Photo-News24)

मानसून में अक्सर तेज बारिश और आंधी तूफान के कारण कई पेड़ और उसकी टहनियां गिर जाते हैं. कई बार ये पेड़ और टहनियां कार पर गिर जाती हैं और गाड़ी की नुकसान हो जाता है. फिर इस गाड़ी की मरम्मत में काफी खर्च आता है. लेकिन ऐसे में मन में सवाल आ है क्या इसके लिए हमें इंश्योरेंस कंपनी से क्लैम मिल सकता है, तो जवाब है हां. अगर आपकी कार का इंश्योरेंस सही है और आप क्लेम की प्रोसेस ठीक से करते हैं तो आपके नुकसान की भरपाई आसानी से हो सकती है. ऐसे में जानना जरूरी है कि हादसे के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

मानसून में बढ़ जाता है नुकसान का खतरा

बारिश के मौसम में तेज हवा, आंधी और लगातार बारिश के कारण पेड़ या उनकी टहनियां गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अगर उस टाइम कोई कार बाहर या खुले में खड़ी है तो उसके बोनट रूप, विंडशील्ड या दूसरे हिस्सो को भारी नुकसान पहुंच सकता है. कई मामलों इंजन तक असर हो सकता है. 

गाड़ी पर पेड़ गिर गया तो क्या करें

  • सबसे पहले अपनी इंश्योरेंस कंपनी को इसकी सूचना दें. 
  • कार की हालत के अगल-अलग एंगल से फोटो वीडियो निकाल कर रख लें.
  • खुद से कुछ ठीक करने की कोशिश न करें.
  • सर्वेयर के आने का इंतजार करें ताकि वो सही आकलन कर पाए.

Zero Dep कवर से मिलेगा ज्यादा फायदा

अगर आपकी अपने कार के लिए जीरो डेप्रिसिएशन एड (Zero Dep) ऐड ऑन कवर लिया है, तो क्लेन के टाइम आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है. नॉर्मल इंश्योरेंस पॉलिसी में कार का पार्ट की कीमत पर डेप्रिसिएशन लगता है, जिससे क्लेक का पैसा कम मिल सकता है, लेकिन जीरो डेप पॉलिसी में खराब हुए पार्ट की कीमत का पैसा नहीं काटा जाता है. मतलब पार्ट बदलन का खर्च कंपनी उठाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाइक के फ्यूल टैंक में पानी चला जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं, मिनटों में ऐसे दूर करें समस्या

सर्वे पूरा होने से पहले रिपेयर न कराएं

क्लेम के लिए इस बात का ध्यान रखना सबसे जरूरी है कि पेड गिरने बाद जल्दी में अपनी गाड़ी की ठीक करवाना शुरू न करें. पहले इंश्योरेंस कंपनी सर्वेयर के नुकसान का निरीक्षण करनें दें. सर्वे पूरा होने के बाद ही कार को ठीक करवाएं. वरना क्लेम मिलने में परेशानी हो सकती है या वो खारिज भी हो सकता है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

हादसे की जानकारी जितनी जल्दी इंश्योरेंस कंपनी को मिलेगी उतनी जल्दी क्लेम का प्रोसेस शुरू होगा. वहीं अगर पेड़ किसी सार्वजनिक जगह गिरा है और आप सरकारी विभाग से मुआवजे की मांग करना चाहते हैं, तो पुलिस रिपोर्ट या संबंधित दस्तावेजों को संभाल कर रखें. वहीं मानसून के दौरान कोशिश करें कि कार को मजबूत और सुरक्षित जगह पर पार्क करें. कमजोर या पुराने पेड़ों के नीचे गाड़ी खड़ी करने से बचें.

ये भी पढ़ें- कार चलाते समय ब्लाइंड स्पॉट बन सकता है जानलेवा, ऐसे एडजस्ट करें रियर व्यू और साइड मिरर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola