FASTag KYV: पिछले कुछ दिनों से KYV चर्चा में है हर गाड़ी वाला इसी की बात कर रह है, तो क्या है ये KYV? दरअसल KYV का मतलब है- Know Your Vehicle. हाल ही में हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag यूजर्स के लिए एक नया नियम बनाया है जिसके तहत अगर आपका आपका KYV (Know Your Vehicle) अपडेट नहीं हुआ तो आपका FASTag ब्लॉक हो जाएगा. इसकी वजह बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामलों की शिकायतें आईं, जब यात्रियों को इस वजह से हाईवे पर परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन अब राहत की खबर है सरकार ने KYV प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है.
NHAI ने किया बड़ा बदलाव
सोशल मीडिया और बाकी जगह पर लगातार मिल रही शिकायतों और खबरों में उठे सवालों के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब KYV प्रक्रिया पहले जैसी जटिल नहीं रही. इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिनसे यह प्रक्रिया अब तेज और सरल बन गई है. सरकार का मकसद है कि यूजर्स को बिना रुकावट सफर की सुविधा मिले और टोल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़े.
अब तुरंत ब्लॉक नहीं होगा FASTag
पहले डर था कि अगर KYV वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो FASTag तुरंत बंद कर दिया जाएगा. कई लोगों के साथ ऐसा हुआ भी था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नई गाइडलाइन के अनुसार, जिन यूजर्स का KYV अधूरा है, उनकी FASTag सेवा तुरंत बंद नहीं की जाएगी. उन्हें प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय और मौका दिया जाएगा. यह बदलाव उन ड्राइवर्स के लिए राहत लेकर आया है जो लंबी यात्राओं पर निकलते हैं.
अब सिर्फ एक फोटो से होगा काम आसान
पहले KYV पूरा करने के लिए वाहन की कई तस्वीरें अपलोड करनी पड़ती थीं- फ्रंट, साइड और टैग की क्लोज-अप इमेज. लेकिन अब यह नियम बदल गया है. सिर्फ एक फ्रंट फोटो पर्याप्त होगी, जिसमें नंबर प्लेट और FASTag दोनों साफ दिखें. इससे प्रक्रिया झंझट-मुक्त और समय बचाने वाली बन गई है.
RC डिटेल अब ऑटोमेटिकली सिस्टम से जुड़ेगी
सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब आपको RC की कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. सिस्टम खुद ही ‘Vahan Portal’ से आपके वाहन की RC डिटेल ऑटोमेटिकली प्राप्त कर लेगा. यूजर को बस वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा. अगर एक मोबाइल नंबर पर कई गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, तो आप खुद चुन सकेंगे कि किस वाहन का KYV पूरा करना है. इससे प्रक्रिया और भी सरल हो गई है.
पुराने FASTag चलते रहेंगे जब तक कोई शिकायत न आए
NHAI ने स्पष्ट किया है कि पुराने FASTag तब तक सक्रिय रहेंगे जब तक किसी तरह की गड़बड़ी या दुरुपयोग की शिकायत नहीं आती. यानी, अगर आप टैग का ईमानदारी से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका FASTag बिना किसी रुकावट के काम करता रहेगा.
SMS अलर्ट और बैंक की सहायता भी मिलेगी
अब KYV वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को SMS अलर्ट भी मिलेंगे ताकि वे समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें. अगर किसी को दस्तावेज अपलोड करने में परेशानी होती है, तो बैंक खुद ग्राहक से संपर्क करेगा और मदद करेगा. जरूरत पड़ने पर यूजर नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके शिकायत या सवाल दर्ज कर सकता है.
इस तरह करें FASTag KYV प्रक्रिया
- अपने बैंक की FASTag वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
- Know Your Vehicle (KYV) या Update KYV सेक्शन पर जाएं.
- वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- फ्रंट से ली गई साफ तस्वीर अपलोड करें जिसमें नंबर प्लेट और FASTag दिखे.
- RC की जानकारी सिस्टम खुद Vahan पोर्टल से ले लेगा.
- सबमिट करें और वेरिफिकेशन पूरा होने पर कन्फर्मेशन मैसेज का इंतजार करें.
क्या है KYV और क्यों जरूरी है?
KYV (Know Your Vehicle), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लागू की गई एक प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य है यह सुनिश्चित करना कि हर FASTag उसी वाहन से जुड़ा हो जिसके नाम पर वह जारी किया गया है. सरकार ने यह कदम फ्रॉड और टैग के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है. कई बार एक ही FASTag का इस्तेमाल अलग-अलग गाड़ियों में किया जाता है या गलत जानकारी से टैग जारी करवाया जाता है. KYV से अब ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- कार में जरूर लगवाएं Dashcam, ये बचा सकता है आपकी जान और पैसा
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines