अब तुरंत ब्लॉक नहीं होगा FASTag, सरकार ने आसान की FASTag KYV प्रोसेस, जानें हर डिटेल

अब FASTag KYV प्रक्रिया आसान हो चुकी है. केवल एक तस्वीर और कुछ बेसिक डिटेल्स से आप वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपकी यात्रा बिना रुकावट के होगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और सुरक्षा भी बढ़ेगी. अगर आपने अभी तक KYV नहीं किया है, तो देर न करें- अपने बैंक ऐप या वेबसाइट पर जाकर इसे तुरंत पूरा करें.

FASTAG_aee911

FASTag का नया नियम. (Photo- News 24 GFX)

विज्ञापन

FASTag KYV: पिछले कुछ दिनों से KYV चर्चा में है हर गाड़ी वाला इसी की बात कर रह है, तो क्या है ये KYV? दरअसल KYV का मतलब है- Know Your Vehicle. हाल ही में हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag यूजर्स के लिए एक नया नियम बनाया है जिसके तहत अगर आपका आपका KYV (Know Your Vehicle) अपडेट नहीं हुआ तो आपका FASTag ब्लॉक हो जाएगा. इसकी वजह बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामलों की शिकायतें आईं, जब यात्रियों को इस वजह से हाईवे पर परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन अब राहत की खबर है सरकार ने KYV प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है.

NHAI ने किया बड़ा बदलाव

सोशल मीडिया और बाकी जगह पर लगातार मिल रही शिकायतों और खबरों में उठे सवालों के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब KYV प्रक्रिया पहले जैसी जटिल नहीं रही. इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिनसे यह प्रक्रिया अब तेज और सरल बन गई है. सरकार का मकसद है कि यूजर्स को बिना रुकावट सफर की सुविधा मिले और टोल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़े.

विज्ञापन

अब तुरंत ब्लॉक नहीं होगा FASTag

पहले डर था कि अगर KYV वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो FASTag तुरंत बंद कर दिया जाएगा. कई लोगों के साथ ऐसा हुआ भी था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नई गाइडलाइन के अनुसार, जिन यूजर्स का KYV अधूरा है, उनकी FASTag सेवा तुरंत बंद नहीं की जाएगी. उन्हें प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय और मौका दिया जाएगा. यह बदलाव उन ड्राइवर्स के लिए राहत लेकर आया है जो लंबी यात्राओं पर निकलते हैं.

अब सिर्फ एक फोटो से होगा काम आसान

पहले KYV पूरा करने के लिए वाहन की कई तस्वीरें अपलोड करनी पड़ती थीं- फ्रंट, साइड और टैग की क्लोज-अप इमेज. लेकिन अब यह नियम बदल गया है. सिर्फ एक फ्रंट फोटो पर्याप्त होगी, जिसमें नंबर प्लेट और FASTag दोनों साफ दिखें. इससे प्रक्रिया झंझट-मुक्त और समय बचाने वाली बन गई है.

RC डिटेल अब ऑटोमेटिकली सिस्टम से जुड़ेगी

सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब आपको RC की कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. सिस्टम खुद ही ‘Vahan Portal’ से आपके वाहन की RC डिटेल ऑटोमेटिकली प्राप्त कर लेगा. यूजर को बस वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा. अगर एक मोबाइल नंबर पर कई गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, तो आप खुद चुन सकेंगे कि किस वाहन का KYV पूरा करना है. इससे प्रक्रिया और भी सरल हो गई है.

विज्ञापन

पुराने FASTag चलते रहेंगे जब तक कोई शिकायत न आए

NHAI ने स्पष्ट किया है कि पुराने FASTag तब तक सक्रिय रहेंगे जब तक किसी तरह की गड़बड़ी या दुरुपयोग की शिकायत नहीं आती. यानी, अगर आप टैग का ईमानदारी से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका FASTag बिना किसी रुकावट के काम करता रहेगा.

SMS अलर्ट और बैंक की सहायता भी मिलेगी

अब KYV वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को SMS अलर्ट भी मिलेंगे ताकि वे समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें. अगर किसी को दस्तावेज अपलोड करने में परेशानी होती है, तो बैंक खुद ग्राहक से संपर्क करेगा और मदद करेगा. जरूरत पड़ने पर यूजर नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके शिकायत या सवाल दर्ज कर सकता है.

विज्ञापन

इस तरह करें FASTag KYV प्रक्रिया

  • अपने बैंक की FASTag वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
  • Know Your Vehicle (KYV) या Update KYV सेक्शन पर जाएं.
  • वाहन नंबर, चेसिस नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • फ्रंट से ली गई साफ तस्वीर अपलोड करें जिसमें नंबर प्लेट और FASTag दिखे.
  • RC की जानकारी सिस्टम खुद Vahan पोर्टल से ले लेगा.
  • सबमिट करें और वेरिफिकेशन पूरा होने पर कन्फर्मेशन मैसेज का इंतजार करें.

    क्या है KYV और क्यों जरूरी है?

    KYV (Know Your Vehicle), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लागू की गई एक प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य है यह सुनिश्चित करना कि हर FASTag उसी वाहन से जुड़ा हो जिसके नाम पर वह जारी किया गया है. सरकार ने यह कदम फ्रॉड और टैग के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है. कई बार एक ही FASTag का इस्तेमाल अलग-अलग गाड़ियों में किया जाता है या गलत जानकारी से टैग जारी करवाया जाता है. KYV से अब ऐसी गड़बड़ियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.

    विज्ञापन

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Mikita Acharya

    Mikita Acharya

    मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ