हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बारिश में धुंधली हो गई कार की हेडलाइट? सर्विस सेंटर जानें की जरूरत नहीं, इन 5 आसान तरीकों से करें साफ

बारिश और कोहरे में गंदी या धुंधली हेडलाइट ड्राइविंग के दौरान परेशानी बढ़ा सकती है, लेकिन इसके लिए हर बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है. यहां जानते हैं कैस इसे आप कुछ ठीक कर सकते हैं.

विज्ञापन
बारिश में कार की हेडलाइट हो गई धुंधली? घर की इन 5 चीजों से मिनटों में करें साफ.

बारिश और कोहरे के मौसम में सड़क पर साफ दिखाई देना बेहद जरूरी है. खासकर रात के समय अगर कार की हेडलाइट धुंधली या गंदी है तो रोशनी सड़क तक ठीक से नहीं पहुंच पाती और ड्राइविंग मुश्किल हो सकती है. लगातार बारिश के कारण हेडलाइनट पर धूल, कीचड, पानी के दाग और नमी जम जाती है, जिसस लेंस की चमक भी कम हो सकती है. अच्छी बात यह है कि हर बार हेडलाइट साफ कराने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप कार की हेडलाइट को साफ और चमकदार रख सकते हैं.

डिश सोप और गर्म पानी से करें सफाई

हेडलाइनट पर रोजाना जमने वाली धूल और गंदगी को साफ करने के लिए हल्की डिश सोप और गर्म पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक मुलायक माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में भिगोकर हेडलाइट की सतह को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ पानी से लेंस को धो लें और दूसरे सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। इससे सतह पर पानी के निशान भी कम रहेंगे.

पानी के दाग हटाने के लिए सिरका

बारिश के पानी में मौजूद मिनरल्स कई बार हेडलाइट पर सफेद या धुंधले निशान छोड़ देते हैं. ऐसे दाग हटाने के लिए सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलकर घोल बनाया जा सकता है. इस घोल को सीधे हेडलाइट पर डालने की बजाय मुलायम कपड़े पर लगाएं और लेंस की धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद पानी से हेडलाइट धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखा दें.

विज्ञापन

हल्के ऑक्सीडेशन में बेकिंग सोडा

अगर हेडलाइट पर हल्की धुंध या ऑक्सीडेशन दिखाई दे रहा है, तो बेकिंग सोडा और थोड़े पानी से बना पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे मुलायम कपड़े की मदद से लेंस पर लगाएं और बहुत हल्के हाथ से छोटे-छोटे गोल घुमाते हुए रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से हेडलाइट धोकर अच्छी तरह सुखा लें. हालांकि, बेकिंग सोडा थोड़ा खुरदरा होता है, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल करने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें.

तेल जैसी परत के लिए आइसोप्रोपिल अल्कोहल

कभी-कभी सड़क पर इस्तेमाल होने वाले स्प्रे या दूसरी चीजों की वजह से हेडलाइट पर तेल जैसी परत जम जाती है. इसे सिर्फ पानी से साफ करना मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में थोड़े डाइल्यूटेड आइसोप्रोपिल अल्कोहल को मुलायम कपड़े पर लगाकर हेडलाइट को धीरे से पोंध सकते हैं. इसे सीधे हेडलाइट पर न डालें. सफाई के बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से सतह को अच्छी तरह साफ कर लें.

विज्ञापन

बारिश के बाद कीचड़ तुरंत हटाएं

बारिश में कार चलाने के बाद हेडलाइट पर कीचड़ और गंदगी जमना आम बात है. कोशिश करें कि यह गंदगी सूखने से पहले ही साफ कर दी जाए इसके लिए गर्म पानी में हल्का गीला किया हुआ साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें और बिना ज्यादा दबाव डाले हेडलाइट को धीरे-धीरे पोंछें. इससे प्लास्टिक लेंस पर खरोंच पड़ने का खतरा कम रहेगा और गंदगी की मोटी परत भी नहीं जमेगी.

साफ हेडलाइट से बेहतर रहेगी विजिबिलिटी

बारिश और कोहरे के दौरान हेडलाइट्स का साफ रहना काफी जरूरी है. ऊपर बताए गए आसान तरीकों से घर ही हेडलाइट की सतह से धूल, पानी के दाग, हल्का ऑक्सीडेशन और गंदगी हटाई जा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कार का ब्रेक फ्लुइड कब बदलना चाहिए? इस छोटी सी गलती से पड़ सकता है ब्रेक पर बड़ा असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola