How to Choose Car Insurance: कार खरीदते समय जितनी रीसर्च और प्लानिंग जरूरी है उतना ही जरूरी उस कार का सही इंश्योरेंस चुनना भी है. भारत में मोटर व्हीलकर एक्त के तहत बिना वैलिड कार इंश्योरेंस के सड़क पर गाड़ी चलाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है. ऐसा करने पर चालान भी कट सकता है. ऐसे में सवाल उठाता है कि क्या सिर्फ कार इंश्योरेंस लेना काफी ही तो जवाब है- नहीं. सबसे पहले जरूरी है आपकी पॉलिसी सही कवरेज दे और जरूरत पड़ने पर पूरा साथ निभाए. तो अगर आप नई कार इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं या पुरानी पॉलिसी रिन्यू कराने वाले हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना सही हो सकता है.
सबसे पहले IDV जरूर देखें
कार इंश्योरेंस लेते समय सबसे पहले IDV यानी इन्श्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू (Insured Declared Value) पर ध्यान दें. ये आपकी कार की वो तय कीमत है, जो गाड़ी चोरी होने या गा़ड़ी की पूरी तरह टूट-फूट या उसके क्षतिग्रस्त होने की कंडीशन में कंपनी मैक्सिमम भुगतान के रूप में देती है. इसलिे पॉलिसी खरीदते समय IDV को जरूर चेक करें. जरूरत के हिसाब से इसे बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है.
पॉलिसी में क्या-क्या कवर हो रहा है, यह समझें
पॉलिसी लेने के पहले ये जरूर देखें कि आपके इंश्योरेंस किन-किन चीजों को कवर करता है. क्या इसमें दुर्घटना से नुकसार का कवर मिलेगा? क्या गाड़ी चोरी होने पर कवर मिलेगा? ऐसे में अगर आप बहेतर कवरेज चाहते हैं तो ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ आपकी अपनी कार के नुकसान का भी कवरेज Comprehensive Cover शामिल हो.
सही ऐड-ऑन कवर चुनें
अगर आप चाहते हैं कि फ्यूचर में क्लेम के समय किसी तरह की परेशनी न हो, तो जरूरत के मुताबिक ऐड ऑन कवर भी चुनें. जैसे Zero Depreciation Cover एड करने पर गाड़ी पार्ट्स में हुई घिसावट का पैसा नहीं काटा जाता है और पूरा क्लेम मिल सकता है. इसके साथ ही Engine Protection, Consumables Cover और Roadside Assistance जैसे ऐड-ऑन भी कई कंडीशन में क्लेम में लाभ देते हैं.
ये भी पढ़ें- अब हर साल नहीं बनवाना होगा PUC? BS6 कार मालिकों को मिल सकती है बड़ी राहत, सरकार ला रही नया नियम
अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना करें
कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले कंपनी का प्लान देखकर फैसला न करें. अलग-अलग कंपनियों के प्रीमियम कवरेज और सुविधाओं में क्या अंतर है इसकी तुलना करें. इससे चुनने में आसानी होगी. इसके लिए कई ऑनलाइन टूल और वेबसाइट्स है जहां अलग-अलग पॉलिसी को कंपेयर किया जा सकता है.
कैशलेस गैराज नेटवर्क भी जरूर जांचें
पॉलिसी लेने से पहले ये देख लें कि इंश्योरेंस कंपनी के कैशलेस गैराज आपके शहर या आसपास हैं या नहीं. अगर नेटवर्क गैराज आपके नजदीक होगा, तो दुर्घटना के समय गाड़ी की मरम्मत करवाना काफी आसान हो जाएगा.
नो क्लेम बोनस का फायदा उठाएं
अगर आपके पास पॉलिसी है और अगर आपने उस पूरे साल कोई क्लेम नहीं लिया तो आपको नो क्लेम बोनस(NCB) का फायदा मिल सकता है. इससे अगले इंश्योरेंस प्रीमियम पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिलता है. इसलिए पॉलिसी लेते समय NCB की जानकारी जरूर लें.
नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें
किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने से पहले उनके नियम और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है. कई बार कुछ बातें सिर्फ डॉक्यूमेंट में लिखी होती हैं और क्लेम के समय उनका पता चलता है. इसलिए जल्दबाजी में पॉलिसी लेने के बजाय सभी शर्तों के समझकर फैसला लें.
ये भी पढ़ें- बारिश में कार हो गई स्टार्ट बंद? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines