हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बदलते मौसम में अपनी इलेक्ट्रिक कार की ऐसे करें देखभाल, बीच सफर नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन

गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिन में तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई है। गर्मी के असर इंसानों के साथ वाहनों पर भी पड़ता है। गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की देखभाल करना ज़रूरी है, क्योंकि हाई टेम्प्रेचर बैटरी की परफॉर्मेंस और लाइफ को प्रभावित कर सकता है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं

बैटरी का सही तापमान बनाए रखें

अपनी इलेक्ट्रिक कार को सीधा धूप में पार्क करने से बचाएं। कार को छांव में या गेराज में पार्क करें। अगर यह संभव न हो तो विंडो शेड्स या कवर का उपयोग करें। बैटरी को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए गाड़ी को लंबे समय तक धूप में खड़ा न रखें। ज्यादा गर्मी बैटरी की लाइफ कम कर सकती है

चार्जिंग करते समय सावधानियां बरतें

दिन की तुलना में रात को तापमान कम होता है, जिससे बैटरी चार्जिंग अधिक प्रभावी और सुरक्षित होती है गर्मी के मौसम में फास्ट चार्जिंग बैटरी को अधिक गर्म कर सकती है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। गर्मी में बैटरी को 80-90% तक चार्ज करना बेहतर होता है, क्योंकि फुल चार्ज करने पर अधिक तापमान से बैटरी पर दबाव बढ़ सकता है।

टायर और ब्रेक की देखभाल करें

गर्मी में टायर का प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे टायर फटने का खतरा रहता है। कंपनी ने जितनी हवा मेंशन की है उतनी ही हवा सभी टायर्स में डालें। उच्च तापमान ब्रेक फ्लूइड को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय-समय पर ब्रेक्स की जांच करवाएं।

इंटीरियर और बैटरी कूलिंग सिस्टम पर ध्यान दें

बढ़िया रेंज और परफॉरमेंस के लिए EV को इको मोड पर चलाएं। ऐसे करने से आपको ज्यादा रेंज तो मिलेगी ही साथ ही गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर होगी। इसके अलावा AC को हाई स्पीड में ऑन करने से बचें। इसे मध्यम स्तर पर रखें। हाई स्पीड में AC ऑन करने से बैटरी की खपत बढ़ जाती है और रेंज भी कम मिलती है।

तेज़ रफ्तार से बचें:

इलेक्ट्रिक गाड़ी को तेज़ रफ़्तार से चलाने से बचना गति पर मोटर और बैटरी पर अधिक लोड आता है, जिससे गर्मी अधिक पैदा होती है। बार-बार ब्रेक लगाने से भी बचें, ऐसा करने से बैटरी पर लोड पड़ता है।

स्मूथ ड्राइविंग करें और अधिकतम रिजेनरेटिव ब्रेकिंग का उपयोग करें। ईवी निर्माता समय-समय पर बैटरी मैनेजमेंट और थर्मल कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए अपडेट जारी करते हैं। सुनिश्चित करें कि आपकी कार का सॉफ़्टवेयर अपडेटेड हो। लगातार बहुत लंबी दूरी न चलें, बीच-बीच में ब्रेक लें ताकि बैटरी को ठंडा होने का समय मिले।

यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ला रही है सस्ती ब्रेजा! टाटा पंच को दे सकती है कड़ी टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें