मारुति सुजुकी ला रही है सस्ती ब्रेजा! टाटा पंच को दे सकती है कड़ी टक्कर

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकती है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स के मुताबिक कंपनी इसका किफायती मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइये जानते हैं आखिर क्या खास होने वाला है इसमें।

Maruti Suzuki brezza

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी ‘ब्रेजा’ का किफायती  मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स से भी यही खबरें सामने आ रही हैं। मौजूदा मॉडल में 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है।  दिल्ली में ब्रेज़ा की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।लेकिन नई ब्रेजा में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जिसकी वजह से इसकी कीमत में कम होगी।इतना ही नहीं कंपनी सस्ती ब्रेजा के डिजाइन में तो कुछ खास बदलाव नहीं करेगी लेकिन इसमें फीचर्स को कम कर सकती है। माना जा रहा है कि नये मॉडल में भी वही इंजन मिलेगा जो मौजूदा मारुति सुजुकी स्विफ्ट को पावर देता है।

छोटे इंजन में आएगी ब्रेजा

मौजूदा, ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जिसकी वजह से इसकी कीमत तुलना में थोड़ी ज्यादा है। बड़े इंजन की वजह से इस गाड़ी की कीमत ज्यादा रहती है। लेकिन छोटे इंजन पर टैक्स कम लगता है जिसकी वजह से गाड़ी की कीमत भी कम हो जाती है।

नए इंजन के साथ नई ब्रेजा की संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख से 7.49 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। साथ ही इसकी माइलेज 22-23 kmpl तक जा सकती है। ऐसे में नई ब्रेजा मौजूदा टाटा पंच को कड़ी टक्कर दे सकती है।

सेफ्टी फीचर्स

नई ब्रेजा में सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स देखने को मिल सकत हैं। बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नए टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है।

2024 Tata Punch

टाटा पंच से होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी ब्रेजा के सस्त्ते मॉडल का मुकाबला टाटा पंच से होगा। पंच अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लागा है। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये ( एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ