Airbags Safety Tips: आजकल दो एयरबैग्स सभी कारों में स्टैंडर्ड फीचर के रूप में मिल रहे हैं। जबकि प्रीमियम कारों में 6 एयरबैग्स या इससे भी ज्यादा दिए जा रहे हैं। एयरबैग्स सेफ्टी के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
लेकिन कुछ गलतियों की वजह से कई बार एयरबैग्स आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं और आपको चोट भी लग सकती है। अगर आप भी एयरबैग्स वाली कार ड्राइव करते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जो एयरबैग की चोटों से बचने आपकी मदद कर सकते हैं और आप सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं।
सीट बेल्ट जरूर लगाएं
जब भी आप गाड़ी ड्राइव करें तो सबसे पहले सीट बेल्ट जरूर लगाएं। एक्सीडेंट के समय सीट बेल्ट और एयरबैग्स दोनों मिलकर आपको बेहतर सेफ्टी ऑफर करते हैं। पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीट ब्लेट बेहद जरूरी है। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पिछली सीट पर ही बिठाना ज्यादा बेहतर होता है।
ऐसी हो सीटिंग पोजीशन
कार ड्राइविंग के समय आपकी सीटिंग पोजीशन सही होना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक कार में आपकी चेस्ट और स्टीयरिंग व्हील के बीच कम से कम 10 इंच की दूरी बहुत जरूरी है, अगर यह दूरी कम हई तो एयरबैग खुलते समय आपको काफी चोट लग सकती है।
डैशबोर्ड पर कठोर सामन न रखें
ड्राइविंग के दौरान अपनी कार पर डैशबोर्ड पर कोई नुकीली या कठोर वस्तुएं बिलकुल न रखें। एक्सीडेंट के दौरान टक्कर लगने पर एयरबैग खुलेंगे और डैशबोर्ड पर रखी चीजें आपको भारी चोट पहुंचा सकती हैं।
हाथ हमेशा स्टीयरिंग व्हील पर रखें
ड्राइविंग के दौरान आप अपने हाथ हमेशा ड्राइविंग व्हील पर रखें। एक्सपर्ट बताते हैं कि हाथों को 9 बजे और 3 बजे की स्थिति में स्टीयरिंग व्हील पर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपका कंट्रोल बेहतर बनेगा।
यह भी पढ़ें: सावधान: आंखों की रोशनी छीन सकते हैं ये हेलमेट, कहीं आपके पास तो नहीं ऐसा हेलमेट
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
13 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
15 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
17 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
18 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
20 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines