How to Adjust Car Mirrors: कार में इनसाइड और आउटसाइड दोनों व्यू मिरर बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कई बार इनकी सेटिंग सही नहीं होने से ड्राइवर के लिए एक ब्लाइंड स्पॉट बन जाता है। जिससे सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। आइए आपको बताते हैं की इन मिरर की सेटिंग कैसे होनी चाहिए।
मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों तरीके से एडजस्ट
किसी भी कार में पीछे से आ रहे वाहनों को देखने के लिए तीन मिरर होते हैं। एक IRVM (इनसाइड रियर व्यू मिरर) और दो ORVMs (आउटसाइड रियर व्यू मिरर) होते हैं। ORVMs कार के बाएं और दाएं दोनों तरफ होते हैं। इन्हें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों तरीके एडजस्ट किया जाने का विकल्प होता है। IRVM कार के अंदर होता है।
और पढ़िए – अब इससे सस्ता और क्या? महज 1574 रुपये देकर इस मोपेड पर भरे फर्राटा, देती है 80 kmpl की हाई माइलेज
car mirror
पीछे का ज्यादा हिस्सा दिखे
ओआरवीएम को इस तरीके से एडजस्ट करना चाहिए जिससे उससे पीछे की सड़क दो-तिहाई तक दिखाई दे। इसके अलावा इनमें थोड़ा सा कार का कोना भी दिखाई दे। वहीं, आईआरवीएम को ऐसे एडजस्ट करें जिससे पीछे की विंडस्क्रीन का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा आपको नजर आए। इसके अलावा ड्राइवर दोनों साइड मिरर ऐसे सेट करने चाहिए जिससे पीछे से ओवरटेक कर रही गाड़ी जब आईआरवीएम में दिखना बंद हो जाए तो साइड मिरर में तुरंत दिखाई दे।
क्या होता है यह ब्लाइंड स्पॉट?
कई बार ORVM बंद होने, या IRVM और ORVM के सही एडजस्ट नहीं होने से सड़क हादसा हो जाता है। जब कोई वाहन कार के पीछे से ओवरटेक करता है, तब उसे हम आईआरवीएम में देख सकते हैं। लेकिन जैसे ही वह हमारी कार के बराबर आता है तब वह साइड मिरर में पल भर के लिए नहीं आता इसी स्थिति को ब्लाइंड स्पॉट कहते हैं। यह तब होता है जब मिरर गलत सेट किया हो।
और पढ़िए – रॉयल एनफील्ड की सौतन है यह बाइक, 30 kmpl की माइलेज और 334 सीसी का दमदार इंजन, जानें कीमत
रात व बारिश में भी खतरा
रात के समय जब ओआरवीएम पर पीछे से आ रही गाड़ी की लाइट पड़ती है तो चालक को साफ नहीं देता। वहीं, बारिश के मौसम में साइड मिरर पर पानी पड़ने के कारण भी हम पीछे से आ रहें वाहनों को सही से देख नहीं पाते हैं। ऐसे समय में हमें ड्राइव करते हुए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
18 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
21 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
23 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines