हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Horwin Senmenti 0: सिंगल चार्ज में चलेगा 300 km, टॉप स्पीड होगी 200kmph, जानिए बाकी फीचर्स भी

विज्ञापन

Horwin Senmenti 0: विश्व की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Horwin ने मार्केट में अपना नया इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस स्कूटर को Senmenti 0 नाम दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने फीचर्स के चलते मार्केट में पहले से मौजूद स्पोर्ट्स बाइक्स और स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा। जानिए इस स्कूटर के फीचर्स के बारे में

Horwin Senmenti 0 में मिलेंगे ये फीचर्स

इस स्कूटर को EICMA 2022 में लॉन्च किया गया था। इसमें लगभग 30 सेंसर्स और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ये सेंसर कैमरों की मदद से रियल टाइम इंफॉर्मेशन कलेक्ट कर ड्राईविंग को सुधारने में मदद करते हैं। Senmenti 0 में हिल क्लाइम्ब असिस्ट, स्टार्ट और रिवर्स असिस्टेंस, कीलेस गो और हीटेड ग्रिप्स दी गई है।

इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, टीएफटी डिस्प्ले, और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन भी दी गई है। स्कूटर को स्मार्टफोन से जोड़ने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स में एंटी-स्लिप सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कॉलिजन अलर्ट के साथ-साथ ABS सिस्टम भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Tesla Car: एलन मस्क ने कहा, ‘भारत के लिए सस्ती टेस्ला कार बनाएंगे!’

200 kmph होगी टॉप स्पीड, सिर्फ 2.8 सेकेंड में पहुंचेगी 0 से 100 की स्पीड पर

यदि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लुक की बात करें तो यह पूरी तरह से महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स को चुनौती देता है। इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाली 400 V आर्किटेक्चर बेस्ड बैटरी दी गई है जिसके बल पर यह दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर को सिर्फ 30 मिनट में ही 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा।

Horwin Senmenti 0 की अधिकतम स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। कंपनी के अनुसार स्कूटर को यदि 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर चलाया जाए तो यह अधिकतम दूरी तय कर सकेगी।

यह भी पढ़ें: Ola S1 Air: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड

बैटरी डाउन होने से नहीं पड़ेगा Horwin Senmenti 0 स्कूटर की परफॉर्मेंस पर असर

कंपनी ने दावा किया कि बैटरी डाउन होने का भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसमें तीन राइडिंग मोड ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें से यूजर परिस्थितियों के हिसाब से चुन सकता है। कंपनी के अनुसार स्कूटर में रेंज एक्सटेंडर फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से स्कूटर को ज्यादा दूरी तक चलाया जा सकेगा। हालांकि इसकी वास्तविक रेंज का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें