60 की माइलेज, किफायती कीमत, एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं ये धाकड़ बाइक्स 

Hero Passion में 97.2 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह बाइक यूएसबी-चार्जिंग पोर्ट, ट्यूबलेस टायर और एलईडी हेडलाइट के साथ आती है। वहीं, Honda Unicorn में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

honda unicorn

honda unicorn

विज्ञापन

High Mileage Petrol Bikes: बाजार में मिड सेगमेंट प्राइस कैप में कई हाई माइलेज बाइक्स आती हैं। इनमें एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक मिलता है। बाजार में ऐसी ही दो बाइक्स हैं Honda Unicorn और Hero Passion. दोनों मोटरसाइकिलों में ड्रम ब्रेक ऑफर होते हैं। इनमें कंबाइंड ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलता है, जो दोनों टायरों से जुड़ा होता है और राइडर को बाइक पर फुल कंट्रोल देता है।

Honda Unicorn में 8 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

यह हाईटेक बाइक 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। स्टाइलिश लुक के लिए इसमें इसमें चौड़े टायर मिलते हैं। बाइक में 162.7cc का इंजन दिया गया है, इसके फ्रंट में क्रोम गार्निश की गई है। होंडा की इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आते हैं। बाइक में कम्फर्ट राइड के लिए 798 mm की सीट हाइट है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। कंपनी इसमें डिस्क ब्रेक वेरिएंट भी ऑफर करती है।

विज्ञापन

Unicorn में मिलते हैं ये फीचर्स

  • 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
  • 50 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
  • बाइक में 140 kg का वजन है
  • अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं

Hero Passion में 60 kmpl की माइलेज

यह कंपनी की सस्ती बाइक है, इसमें हीरो 60 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। यह 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बाइक ट्यूबलेस टायर और हैवी सस्पेंशन पावर के साथ आती है। Hero Passion में 97.2 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह बाइक यूएसबी-चार्जिंग पोर्ट, ट्यूबलेस टायर और एलईडी हेडलाइट के साथ आती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 78451 रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

Hero Passion XTEC

विज्ञापन

Hero Passion XTEC

Hero Passion के स्मार्ट फीचर्स

  • अलॉय व्हील और सिंगल पीस सीट
  • बाइक में 1 वेरिंएट और 4 कलर ऑप्शन
  • 790 mm की सीट हाइट
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 115 kg का वजन

ये भी पढ़ें: 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 349 Cc का इंजन, ये है Royal Enfield की हाई माइलेज बाइक

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ